VIVO IPL 2021 CSK vs RR Live Score Streaming : राजस्थान पर चेन्नई की धमाकेदार जीत, 45 रन से रौंदा
Mumbai: Ravindra Jadeja of Chennai Super Kings celebrates after taking a wicket of David Miller during match 12 of the Indian Premier League 2021 between the Chennai Super Kings and the Rajasthan Royals, at the Wankhede Stadium in Mumbai, Monday, April 19, 2021. (PTI Photo/ Sportzpics for IPL)(PTI04_19_2021_000283A)
IPL 2021 Live Match Score, VIVO IPL 2021 CSK vs RR Live Cricket Score Streaming Online at Hotstar, Star Sports 1 Hindi IPL Live Cricket Match Watch Online: आईपीएल 2021 के 12वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 45 रनों से रौंदकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की. चेन्नई के 188 रन के जवाब में राजस्थान की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर केवल 143 रन ही बना पायी. मैच से जुड़े हर अपडेट आप यहां देख सकते हैं…
राजस्थान को रौंदकर चेन्नई अंक तालिका में फिर से दूसरे स्थान पर
राजस्थान को हराकर चेन्नई ने 3 मैच में दो जीत और एक हार के साथ 4 अंक लेकर प्वाइंट टेबल में एक बार फिर से दूसरे नंबर पर कब्जा कर लिया है. दिल्ली की टीम अब तीसरे स्थान पर पहुंच गयी है.
बेकार गयी बटलर की 49 रनों की पारी
राजस्थान की ओर से जोस बटलर ने शानदार 49 रनों की पारी खेली. अपनी पारी में बटलर ने 35 गेंदों का सामना किया, जिसमें उन्होंने 5 चौके और दो छक्के लगाये. बटलर के अलावा राहुल तेवतिया ने 20 और उनादकट ने 24 रनों की विस्फोटक पारी खेली. लेकिन इसके बावजूद राजस्थान जीत दर्ज करने में कामयाब नहीं हो पाया.
रविंद्र जडेजा का फील्डिंग में कमाल
रविंद्र जडेजा ने राजस्थान के खिलाफ शानदार फील्डिंग का नजारा पेश किया. उन्होंने बाउंड्री के पास 4-4 कैच लपके. फील्डिंग में जडेजा ने काफी इंज्वाय किया. बाउंड्री के पास कैच लपकने के बाद उन्होंने गेंद को हांथ में पकड़कर बाउंड्री के बाहर लहराया. इसके अलावा चार कैच लपकने पर खुशी जाहिर करते हुए इशारा भी किया और डांस भी किया.
चेन्नई की ओर से सबसे अधिक विकेट मोइन ने लिये
चेन्नई की ओर से मोइन अली ने शानदार प्रदर्शन किया और 3 ओवर में केवल 3 रन देकर एक मेडन ओवर के साथ 3 विकेट लिये. इसके अलावा सैम कुरेन और रविंद्र जडेजा ने दो-दो विकेट चटकाये. ब्रावो और ठाकुर ने एक-एक विकेट लिये.
राजस्थान पर चेन्नई की धमाकेदार जीत, 45 रन से रौंदा
चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 45 रनों से रौंदकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की. चेन्नई के 188 रन के जवाब में राजस्थान की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर केवल 143 रन ही बना पायी.
मोइन का तीसरा विकेट, खाते भी नहीं खोल पाये सबसे महंगे खिलाड़ी मॉरिस
मोइन अली ने घातक गेंदबाजी करते हुए राजस्थान को एक ही ओवर में दो झटका दिया. पहले रियान पराग को जडेजा के हाथों कैच कराया, फिर आईपीएल 2021 के सबसे महंगे खिलाड़ी मॉरिस को शून्य पर जडेजा के हाथों ही कैच आउट कराया. मोइन दो ओवर में तीन विकेट ले चुके हैं.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए