'अब पता चला कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?' आदिपुरुष फिल्म पर वीरेंद्र सहवाग का रिएक्शन हुआ वायरल

Virender Sehwag On Adipurush: सहवाग ने आदिपुरुष फिल्म देखने के बाद रिएक्ट किया है. उन्होंने अपने ही अंदाज में फिल्म का रिव्यू करते हुए मजेदार ट्वीट किया, जो कि अब खूब वायरल हो रहा है.
Virender Sehwag Reaction On Adipurush: भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘आदिपुरुष’ देखने के बाद सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. आदिपुरुष को लेकर सहवाग ने अपने ही अंदाज में रिव्यू करते हुए मजेदार ट्वीट किया है. रामायण कथा पर आधारित यह फिल्म रिलीज होने के साथ ही लगातार विवादों में रही है. बाहुबली फेम सुपरस्टार प्रभास ने इस फिल्म में राम की भूमिका निभाई है. इस बीच सहवाग का मजेदार ट्वीट के सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
वीरेंद्र सहवाग ने इस फिल्म को देखने के बाद ट्वीट करते हुए लिखा, ‘आदिपुरुष देखकर पता चला कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा था.’ सहवाग का यह ट्वीट फैंस के बीच में काफी तेजी से वायरल हो रहा है. बता दें कि इस फिल्म में डॉयलॉग से लेकर कई घटनाओं में बदलाव की वजह से फिल्म निर्माता और निर्देशकों को लगातार फैंस की आलोचना का शिकार होना पड़ रहा है.
रिपोर्ट के अनुसार, आदिपुरुष फिल्म का बजट 600 करोड़ रुपए के आसपास था. इस फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है. इस फिल्म में सीता की भूमिका को अभिनेत्री कृति सेनन ने निभाया है, जबकि रावण के किरदार में सैफ अली खान दिखाई दिए हैं. 600 करोड़ में बनी इस फिल्म को उतनी सफलता नहीं मिली जितनी उम्मीद की गई थी, इस फिल्म में प्रयोग किए गए डॉयलॉग की खूब आलोचना हुई है.
Adipurush dekhkar pata chala Katappa ne Bahubali ko kyun maara tha 😀
— Virrender Sehwag (@virendersehwag) June 25, 2023
पिछले दिनों वीरेंद्र सहवाग का नाम भारतीय टीम के अगले मुख्य चयनकर्ता के तौर पर काफी चर्चा में था. लेकिन सहवाग ने अपने एक बयान के लिए इन सभी बातों पर विराम लगा दिया. सहवाग ने बीसीसीआई के तरफ से चीफ सेलेक्टर पद का ऑफर मिलने वाली बात को पूरी तरह से गलत बताया. वहीं उन्होंने यह भी कहा कि बोर्ड की तरफ से उनसे इस मुद्दे को लेकर किसी तरह की कोई चर्चा नहीं हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sanjeet Kumar
A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




