ePaper

T20 World Cup: न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के मुकाबले पर टिकी हैं भारत की उम्मीदें, कल होगी भिड़ंत

Updated at : 06 Nov 2021 2:59 PM (IST)
विज्ञापन
T20 World Cup: न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के मुकाबले पर टिकी हैं भारत की उम्मीदें, कल होगी भिड़ंत

रविवार के मैच में जैसे ही न्यूजीलैंड की जीत होगी, सेमीफाइनल में पहुंचने की भारत की सभी उम्मीदें खत्म हो जायेंगी. क्योंकि इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड के 8 अंक हो जायेंगे और भारत के लिए 8 अंक हासिल करने का कोई मौका नहीं है.

विज्ञापन

अबुधाबी : टीम इंडिया ने शुक्रवार को दुबई इंटरनेशनल ग्राउंड में स्कॉटलैंड को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार रखी हैं. हालांकि भारत सेमीफाइनल में पहुंचेगा कि नहीं यह पूरी तरह न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के मुकाबले पर निर्भर करेगा. रविवार को दोनों टीमों की भिड़ंत है. अगर अफगानिस्तान न्यूजीलैंड को हरा देता है तभी भारत के लिए सेमीफाइनल की उम्मीद बचेगी.

रविवार के मैच में जैसे ही न्यूजीलैंड की जीत होगी, सेमीफाइनल में पहुंचने की भारत की सभी उम्मीदें खत्म हो जायेंगी. क्योंकि इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड के 8 अंक हो जायेंगे और भारत के लिए 8 अंक हासिल करने का कोई मौका नहीं है. ऐसे देखा जाए तो अपने ग्रुप में नेट रेट के मामले में भारत सबसे आगे है, लेकिन न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के हाथों मिली हार ने टीम इंडिया को अंक तालिका में नीचे ला दिया है.

Also Read: WI vs SL T20 WC : श्रीलंका ने जीत से किया वर्ल्ड कप का अंत, वेस्टइंडीज की उम्मीदें भी तोड़ी

न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान की टीमें रविवार को जब आमने सामने होंगी तो भारतीय टीम की सांसें थमी होंगी, क्योंकि उसकी सेमीफाइनल में प्रवेश की सारी उम्मीदें इसी मैच पर टिकी हैं. टीम इंडिया के साथ करोड़ों भारतीय भी इस मैच में अफगानिस्तान की जीत की दुआ कर रहे होंगे. अफगानिस्तान अगर न्यूजीलैंड को हरा देता है तो भारत की संभावना प्रबल हो जायेगा.

लेकिन भारत को अपना आखिरी मैच नामीबिया के खिलाफ अच्छे अंतर से जीतना होगा. न्यूजीलैंड के जीतने पर नामीबिया के खिलाफ भारत का आखिरी लीग मैच औपचारिकता मात्र रह जायेगा. न्यूजीलैंड की टीम शुक्रवार को नामीबिया को हराने के बाद आत्मविश्वास से ओतप्रोत है. जिम्मी नीशाम और ग्लेन फिलिप्स ने शीर्षक्रम की नाकामी से उबरते हुए टीम को अच्छा स्कोर दिया. न्यूजीलैंड के पास दमदार गेंदबाजी आक्रमण है जो अफगानिस्तान के बल्लेबाजों के लिए परेशानी का सबब साबित होगा.

Also Read: T20 World Cup 2021 : जानें स्कॉटलैंड को हराने से टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचने में कैसे मिलेगी मदद
टीमें इस प्रकार हैं

न्यूजीलैंड : केन विलियमसन (कप्तान), टॉड एस्टल, ट्रेंट बोल्ट, मार्क चैपमैन, डेवोन कोंवे, लॉकी फर्ग्युसन, मार्टिन गुप्टिल, काइल जैमीसन, डेरिल मिशेल, जिम्मी नीशाम, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनेर, टिम सीफर्ट, ईश सोढी, टिम साउदी.

अफगानिस्तान : राशिद खान, रहमानुल्ला गुरबाज, हजरतुल्लाह जजई, उस्मान गनी, असगर अफगान, मोहम्मद नबी (कप्तान), नजीबुल्लाह जादरान, हशमतुल्ला शाहिदी, मोहम्मद शहजाद, मुजीब उर रहमान, करीम जनत, गुलबदीन नायब, नवीन-उल-हक, हामिद हसन, फरीद अहमद.

मैच का समय : दोपहर 3.30 से.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola