ePaper

SL vs IND : दूसरे वनडे में भी चलेगा 'KUL-CHA' का जादू, कुलदीप और चहल बना सकते हैं ये खास रिकॉर्ड

Updated at : 20 Jul 2021 4:08 PM (IST)
विज्ञापन
SL vs IND : दूसरे वनडे में भी चलेगा 'KUL-CHA' का जादू, कुलदीप और चहल बना सकते हैं ये खास रिकॉर्ड

Sri Lanka vs India 2nd ODI: भारत और श्रीलंका के बीच आर प्रेमदासा स्टेडियम ( R Premadasa Stadium, Colombo ) में दूसरा वनडे मैच खेला जा रहा है. पहले मैच में शानदार जीत के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी उत्साह में हैं. लंबे समय बाद मैदान पर कुलदीप और चहल (Kuldeep and Chahal) की जोड़ी का कमाल देखने को मिला.

विज्ञापन

Sri Lanka vs India 2nd ODI : भारत और श्रीलंका के बीच आर प्रेमदासा स्टेडियम ( R Premadasa Stadium, Colombo ) में दूसरा वनडे मैच खेला जा रहा है. पहले मैच में शानदार जीत के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी उत्साह में हैं. लंबे समय बाद मैदान पर कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल (Kuldeep Yadav and Yuzvendra Chahal) की जोड़ी का कमाल देखने को मिला. दोनों ने मिलकर श्रीलंका के चार बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया.

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में भी कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की जोड़ी का कमाल देखने को मिल सकता है. दूसरे वनडे में अगर दोनों शानदार प्रदर्शन दिखाने में कामयाब होते हैं, तो कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लेंगे.

चहल कर सकते हैं मोहम्मद शमी की बराबरी

युजवेंद्र चहल श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में अगर 6 विकेट लेने में कामयाब होते हैं, तो उनका वनडे में विकेट का शतक पूरा हो जाएगा. इसके साथ ही वह टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के 100 विकेट के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे. मालूम हो शमी सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं.

Also Read: IND vs SL : धवन ने विव रिचर्ड्स का रिकॉर्ड तोड़ा, कप्तानी में डेब्यू करते हुए लगायी रिकॉर्डों की झड़ी

भज्जी के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर सकते हैं चहल

चहल अगर श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में अगर पांच विकेट लेने में कामयाब होते हैं, तो वो हरभजन सिंह के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे. दरअसल वनडे में चहल फिलहाल वनडे में पांच विकेट अब तक दो बार लिये हैं.

युवराज और बुमराह की बराबरी कर सकते हैं कुलदीप

चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव भी श्रीलंका के खिलाफ दूसरे मैच में कमाल कर सकते हैं. कुलदीप अगर आज दो विकेट लेने में कामया होते है, तो बुमराह को पीछे छोड़ सकते हैं, जबकि अगर तीन विकेट लेने में कामयाब होते हैं, तो वो युवराज सिंह के 110 विकेट की बराबरी कर लेंगे. फिलहाल कुलदीप ने वनडे में 107 विकेट लिये हैं. श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में कुलदीप ने दो विकेट चटकाये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola