IPL 2021 Points Table: आरसीबी को रौंदकर केकेआर ने प्वाइंट टेबल में लगायी लंबी छलांग, देखें अन्य टीमों का हाल

Abu Dhabi: Kolkata Knight Riders (KKR) players react after winning match 31 of the Vivo Indian Premier League between the Kolkata Knight Riders and the Royal Challengers Bangalore, at the Sheikh Zayed Stadium, Abu Dhabi, Monday, Sept. 20, 2021. (Sportzpics for IPL/PTI Photo)(PTI09_20_2021_000245B)
Kolkata vs Bangalore केकेआर ने आरसीबी पर 9 विकेट की बड़ी जीत के साथ ही प्वाइंट टेबल में लंबी छलांग लगायी है. 8 मैचों में 3 जीत और 5 हार के साथ 6 अंकक लेकर केकेआर की टीम पांचवें स्थान पर पहुंच गयी है. केकेआर इससे पहले 7वें स्थान पर मौजूद था.
Kolkata Knight Riders won by 9 wkts इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) में सोमवार को एकतरफा मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 9 विकेट से हराकर दूसरे चरण की शुरुआत जीत के साथ की. आरसीबी पर धमाकेदार जीत के बाद केकेआर ने प्वाइंट टेबल पर भी लंबी छलांग लगायी है.
केकेआर ने आंद्रे रसेल की 9 रन पर 3 विकेट और वरुण चक्रवर्ती के 13 रन पर 3 विकेट की उम्दा गेंदबाजी से आरसीबी को 19 ओवर में 92 रन पर ढेर कर दिया.
Also Read: IPL 2021, KKR vs RCB : रसेल और चक्रवर्ती की घातक गेंदबाजी, कोलकाता नाइट राइडर्स ने आरसीबी को 9 विकेट से रौंदाजवाब में केकेआर ने सलामी बल्लेबाजों शुभमन गिल (48) और डेब्यू कर रहे वेंकटेश अय्यर (नाबाद 41) के बीच पहले विकेट की 82 रन की साझेदारी की बदौलत 10 ओवर में ही एक विकेट पर 94 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की.
Also Read: IPL 2021, KKR vs RCB : मैच में आखिर दिनेश कार्तिक ने ऐसा क्या किया कि फैंस करने लगे ये कमेंट्स
प्वाइंट टेबल पर केकेआर की लंबी छलांग
केकेआर ने आरसीबी पर 9 विकेट की बड़ी जीत के साथ ही प्वाइंट टेबल में लंबी छलांग लगायी है. 8 मैचों में 3 जीत और 5 हार के साथ 6 अंकक लेकर केकेआर की टीम पांचवें स्थान पर पहुंच गयी है. केकेआर इससे पहले 7वें स्थान पर मौजूद था.
जबकि केकेआर से हार के बाद भी आरसीबी को प्वाइंट टेबल पर कोई नुकसान नहीं हुआ. आरसीबी अब भी 8 मैचों में 5 जीत और 3 बार के बाद 10 अंक लेकर तीसरे स्थान पर मौजूद है.
प्वाइंट टेबल पर महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स 8 मैच में 6 जीत और 2 हार के बाद 12 अंक लेकर पहले स्थान पर बरकरार है. जबकि 8 मैचों में 6 जीत और दो हार के बाद 12 अंक लेकर दिल्ली की टीम दूसरे स्थान पर पहुंच गयी है.
मुंबई की टीम 8 मैच में 4 जीत और 4 हार के बाद 8 अंक लेकर चौथे स्थान पर बनी हुई है. राजस्थान की टीम 7 में 3 जीत और 4 हार के बाद 6 अंक लेकर 6ठे स्थान पर बनी हुई है.
पंजाब की टीम 8 में 3 जीत और 5 हार के बाद 6 अंक लेकर 7वें, जबकि हैदराबाद की टीम 7 मैचों में केवल एक जीत और 6 हार के बाद केवल 2 अंक लेकर सबसे आखिरी स्थान पर पहुंच गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




