ePaper

ENG vs NZ T20 WC: इस एक सिक्स ने इंग्लैंड को किया T20 WC से बाहर, फिर से दोहराया गया 2019 वर्ल्ड कप का फाइनल

Updated at : 11 Nov 2021 8:48 AM (IST)
विज्ञापन
ENG vs NZ T20 WC: इस एक सिक्स ने इंग्लैंड को किया T20 WC से बाहर, फिर से दोहराया गया 2019 वर्ल्ड कप का फाइनल

ENG vs NZ T20 WC: न्यूजीलैंड की ओर से सलामी बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने नाबाद 72 रन बनाये. उन्होंने अपनी पारी के दौरान 47 गेंदों का सामना किया, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के जमाये.

विज्ञापन

T20 World Cup2021, England vs New Zealand: टी20 वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर पहली बार फाइनल में जगह बनाया. इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर चार विकेट पर 166 रन बनाये. जिसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 19 ओवर में पांच विकेट पर 167 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया. इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड से 2019 फाइनल में मिली हार का बदला भी ले लिया. बुधवार को हुए रोमांचक मुकाबले में कीवी टीम ने टीम हासिल कर अपने पहले टी20 वर्ल्ड कप खिताब की तरफ एक और कदम बढ़ा दिया है.

https://www.instagram.com/reel/CWGo0LBoFpe/?utm_source=ig_embed&ig_rid=a9af08f2-bdcd-4af0-9c36-e3ec9d33ea54

वहीं कल खेले गये मुकाबले में न्यूजीलैंड की तरफ से ऑलराउंडर जेम्स नीशम ने इंग्लैंड के खिलाफ 11 गेंदों में 27 रन की तूफानी पारी. अपनी इस पारी में उन्होंने 3 छक्के और एक चौका जड़ा. बता दें कि मैच के दौरान एक अजीबो गरीब वाक्या देखने को भी मिला. न्यूजीलैंड की पारी के 17वें ओवर में जॉर्डन की गेंद पर नीशम ने हवाई शॉट खेला, लेकिन बाउंड्री पर जॉनी बेयरस्टो ने गेंद को कैच कर लिया. एक समय लगा कि नीशम आउट हो गए पर थर्ड अंपयार के ध्यान से देखने के बाद पता चला कि बेयरस्टो का पैर बाउंड्री लाइन पर छू गया था और नीशम के खाते में 6 रन जुड़ गए.

Also Read: ENG vs NZ T20 WC: इंग्लैंड को रौंदकर न्यूजीलैंड पहली बार फाइनल में, 2019 वर्ल्ड कप का लिया बदला

इस छक्के के बाद मैच न्यूजीलैंड के ओर और झुक गया. अगर नीशम का कैच उस समय पकड़ा जाता तो मैच का पलट भी सकता था पर ऐसा हुआ नहीं. वहीं कल के मैच में न्यूजीलैंड की ओर से सलामी बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने नाबाद 72 रन बनाये. उन्होंने अपनी पारी के दौरान 47 गेंदों का सामना किया, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के जमाये. बता दें कि 2019 वर्ल्ड कप के फाइनल में भी इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ऐसी हा शॉट जड़ा था. इस शॉट को ट्रेंट बोल्ट ने बाउंड्री पर कैच कर लिया था, लेकिन उनका पांव बाउंड्री लाइन को छू गया था और इंग्लैंड ने इसके बाद मैच जीतने के साथ खिताब भी जीत लिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola