KKR vs PBKS IPL 2022: आंद्रे रसल का तूफानी अर्धशतक, कोलकाता नाइट राइडर्स ने पंजाब को 6 विकेट से हराया

Mumbai: Players of Kolkata Knight Riders and Punjab Kings greet each other after Kolkata Knight Riders won match 8 of the Indian Premier League 2022 cricket tournament against Punjab Kings, at the Wankhede Stadium in Mumbai, Friday, April 1, 2022. (Sportzpics for IPL/PTI Photo)(PTI04_01_2022_000272B)
कोलकाता नाइट राइडर्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया है. कोलकाता की यह दूसरी जीत है. इस जीत के साथ ही प्वाइंट टेबल में कोलकाता टॉप पर पहुंच गयी है. आंद्रे रसल ने धुंआधार बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंद पर नाबाद 70 रन बना डाले. वहीं, उमेश यादव ने 4 विकेट लेकर पंजाब के बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त किया.
उमेश यादव की बेहतरीन गेंदबाजी और आंद्रे रसल की तूफानी नाबाद 70 रन की पारी के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया है. कोलकाता नाइट राइडर्स की यह दूसरी जीत है. टॉस जीतकर केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया. उमेश यादव की शानदार चार विकेट की बदौलत केकेआर ने पंजाब किंग्स को 137 रन पर ऑलआउट कर दिया.
138 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम की शुरुआत भी काफी अच्छी नहीं रही. लेकिन छठे बल्लेबाज के रूप में क्रीज पर आए आंद्रे रसल ने कमाल कर दिया. उन्होंने 31 गेंद पर नाबाद 70 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी. अपनी पारी में आंद्रे रसल ने आठ छक्के और दो चौके लगाए. उनका साथ सैम बिलिंग्स (23 गेंद में नाबाद 24, एक चौका, एक छक्का) ने दिया.
Also Read: IPL 2022: चेन्नई पर लखनऊ की सबसे बड़ी जीत के बाद देखें अपडेटेड प्वाइंट टेबल, पर्पल और ऑरेंज कैप की स्थिति
दोनों ने पांचवें विकेट की 90 रन की अटूट साझेदारी की. इसकी बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स ने 14.3 ओवर में चार विकेट पर 141 रन बनाकर आसान जीत हासिल की. कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी 26 रन बनाए. पंजाब किंग्स की ओर से राहुल चाहर ने चार ओवर में सिर्फ 13 रन देकर दो विकेट चटकाए लेकिन टीम को हार से नहीं बचा पाए. उमेश (23 रन पर चार विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने पंजाब की टीम 18.2 ओवर में 137 रन पर सिमट गई थी.
टिम साउथी (36 रन देकर दो विकेट) ने भी उनका अच्छा साथ निभाते हुए दो विकेट चटकाए. पंजाब किंग्स ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए. टीम की ओर से सबसे बड़ी साझेदारी उसके शीर्ष स्कोरर भानुका राजपक्षे (31) और शिखर धवन (16) के बीच दूसरे विकेट के लिए 41 रन की रही. राजपक्षे के अलावा कागिसो रबादा (25) ही 20 रन के आंकड़े को पार कर पाए.
Also Read: IPL 2022 Schedule: यहां देखें आईपीएल का पूरा शेड्यूल, तारीख, जगह और समय की पूरी जानकारी
लक्ष्य का पीछा करने उतरे केकेआर की शुरुआत भी खराब रही और टीम ने सातवें ओवर में 51 रन तक ही चार विकेट गंवा दिए लेकिन इसके बाद रसेल ने अकेले दम पर मैच का रुख बदल दिया. अजिंक्य रहाणे ने अर्शदीप के पहले ओवर में दो चौकों के साथ शुरुआत की लेकिन कागिसो रबादा के अगले ओवर में ओडियन स्मिथ ने शॉर्ट थर्ड मैन पर उनका शानदार कैच लपका. उन्होंने 12 रन बनाए. सलामी बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर भी तीन रन बनाने के बाद स्मिथ की गेंद पर हरप्रीत बरार को कैच दे बैठे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




