IPL 2022 Points Table: गुजरात और लखनऊ ने किया टॉप टू पर कब्जा, चैंपियन टीमों का बेहद खराब प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
IPL 2022 Points Table: गुजरात और लखनऊ ने किया टॉप टू पर कब्जा, चैंपियन टीमों का बेहद खराब प्रदर्शन

Ahmedabad: Hardik Pandya of Gujarat Titans celebrates the wicket of Shimron Hetmyer of Rajasthan Royals during the final T20 cricket match of the Indian Premier League 2022 (IPL season 15), between the Gujarat Titans and the Rajasthan Royals, at the Narendra Modi Stadium, Ahmedabad, Sunday, May 29, 2022. (Sportzpics/PTI Photo)(PTI05_29_2022_000164B)

गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम आईपीएल डेब्यू मैच में अपने प्रदर्शन से चौकाया है. दोनों टीमें प्वाइंट टेबल में टॉप पर बनी हुई हैं. गुजरात टाइटंस की टीम 11 में से 8 जीत और 3 हार के बाद 16 अंक लेकर पहले स्थान पर बनी हुई हैं.

विज्ञापन

आईपीएल 2022 (IPL 2022) हो चुके हैं. जिसमें दो नयी टीमों का प्रदर्शन शानदार रहा है और प्वाइंट टेबल के टॉप पर कब्जा कर लिया है. जबकी पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस और चार बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स के संकट खत्म होने के नाम नहीं ले रहे हैं. दोनों टीमें अब भी प्वाइंट टेबल के आखिरी स्थान पर बनी हुई हैं.

गुजरात और लखनऊ ने अपने प्रदर्शन से चौकाया

गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम आईपीएल डेब्यू मैच में अपने प्रदर्शन से चौकाया है. दोनों टीमें प्वाइंट टेबल में टॉप पर बनी हुई हैं. गुजरात टाइटंस की टीम 11 में से 8 जीत और 3 हार के बाद 16 अंक लेकर पहले स्थान पर बनी हुई हैं. हालांकि गुजरात को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दो और अंकों की आवश्यकता है. पिछले दो मुकाबले में गुजरात को हार का सामना करना पड़ा है. जबकि केआर राहुल की अगुआई वाली लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 10 में से 7 जीत और 3 हार के बाद 14 अंक लेकर दूसरे स्थान पर बनी हुई है.

Also Read: Ranveer Singh IPL 2022: रोहित शर्मा ने जड़ा छक्का तो खुशी से उछल पड़े रणवीर सिंह, वायरल हो रहा ये VIDEO

राजस्थान और आरसीबी के एक बराबर अंक

राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेजर्स बेंगलोर के एक बराबर अंक हैं. राजस्थान रॉयल्स 10 में से 6 जीत और 4 हार के बाद 12 अंक लेकर तीसरे स्थान पर बनी हुई है. जबकि आरसीबी की टीम 11 में से 6 जीत और 5 हार के बाद 10 अंक लेकर चौथे स्थान पर बनी पहुंच गयी है.

दिल्ली, हैदराबाद और पंजाब के एक बराबर अंक

दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के एक बराबर अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट के आधार पर दिल्ली की टीम पांचवें स्थान पर बनी हुई है, जबकि हैदराबाद की टीम 6ठे और पंजाब की टीम 7वें स्थान पर पहुंच गयी है.

चैंपियन टीमों का बेहद खराब प्रदर्शन

आईपीएल की चैंपियन टीमों का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है. दो बार की चैंपियन टीम केकेआर 8 अंक लेकर 8वें स्थान पर पहुंच गयी है, तो चार बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स 6 अंक लेकर 9वें और दो मैच जीतकर मुंबई इंडियंस सबसे आखिरी स्थान पर बनी हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola