ePaper

IPL 2021 Points Table: जीत के बाद धौनी की CSK ने प्वॉइंट्स टेबल में लगायी बड़ी छलांग, जानें ऑरेंज और पर्पल कैप पर किसका है कब्जा

Updated at : 17 Apr 2021 9:47 AM (IST)
विज्ञापन
IPL 2021 Points Table: जीत के बाद धौनी की CSK ने प्वॉइंट्स टेबल में लगायी बड़ी छलांग, जानें ऑरेंज और पर्पल कैप पर किसका है कब्जा

IPL 2021 Points Table: इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी की टीम ने एकतरफा अंदाज में केएल राहुल कप्तानी वाली पंजाब को छह विकेट से हरा दिया.

विज्ञापन

IPL 2021 Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 में आठवां मुकाबले के बाद प्वॉइंट्स टेबल में बड़ा फलटफेर देखने को मिला. सीएसके को पंजाब किंग्स के खिलाफ 6 विकेट से जीत मिली. दीपक चाहर की शानदार गेंदबाजी की मदद से पंजाब किंग्स को कम स्कोर पर रोकने के बाद 26 गेंद रहते छह विकेट से जीत हासिल की. आइए जानते हैं कि 8 मुकाबलों के बाद आईपीएल 2021 अंक तालिका में टॉप पर कौन है और किसके ऑरेंज और पर्पल कैप पर अपना कब्जा बनाया है.

8 टीमेंTeamमैच खेलेजीतेहारेमैच ड्राप्वाइंट अबतकNRR
बेंगलुरुRoyal Challengers Bangalore220040.175
चेन्नईChennai Super Kings211020.616
मुंबईMumbai Indians211020.225
दिल्लीDelhi Capitals211020.195
राजस्थानRajasthan Royals211020.052
कोलकाताKolkata Knight Riders211020
पंजाबPunjab Kings20200-0.909
हैदराबादSunrisers Hyderabad 101000

CSK ने प्वॉइंट्स टेबल में लगायी बड़ी छलांग

इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी की टीम ने एकतरफा अंदाज में केएल राहुल कप्तानी वाली पंजाब को छह विकेट से हरा दिया. इस मैच के बाद सीएसके को बड़ा फायदा मिला है, वह आठवें से सीधे दूसरे नंबर पर पहुंच गया है. वहीं आईपीएल 2021 प्वॉइंट टेबल में सातवें नंबर पर फिसल गया है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर टॉप पर बना हुआ है, जबकि मुंबई इंडियंस 2 प्वॉइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद है. पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम चौथे और संजू सैमसन की राजस्थान रॉयल्स पांचवे स्थान पर है.

Also Read: IPL 2021, CSK vs PBKS: धौनी को होने लगा है बुढ़ापे का एहसास, CSK के लिए 200वां मैच खेलने के बाद दिया बड़ा बयान
नीतीश राणा के पास ऑरेंज कैप

वहीं बात अगर सबसे ज्यादा रन बनाने की करे तो अभी तक खेले गये सभी मुकाबलों में बल्लेबाजों ने जमकर रन बनाए हैं. कोलकाता के नीतीश राणा के पास ऑरेंज कैप है. उन्होंने लगातार दो अर्धशतक लगाए हैं. वहीं उनके बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन हैं जिन्होंने 123 रन बना कर दूसरे स्थान पर हैं. उसके बाद हैदराबाद के मनीष पांडे तीसरे स्थान पर हैं.

हर्षल पटेल का पर्पल कैप पर कब्जा

वहीं पर्पल कैप आरसीबी के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल के पास है, जिन्होंने आईपीएल 2021 के शुरुआती मैच में 5 विकेट लिए थे. उन्होंने दो मुकाबलों में 7 विकेट चटकाए हैं. आंद्रे रसेल और दिल्ली के आवेश खान अपने शानदार प्रदर्शन के बदौलत दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं. CSK ने प्वॉइंट्स टेबल में लगायी बड़ी छलांग तथा Latest News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें।

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola