IPL 2021: ऑरेंज कैप के लिए इन तीन खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबला, बल्ले से निकल चुके हैं 500 से अधिक रन

Sharjah: Kings XI Punjab skipper KL Rahul celebrates after scoring the half-century during IPL 2020 cricket match against Chennai Super Kings, at Sharjah Cricket Stadium in Sharjah, United Arab Emirates, Sunday, Oct. 4, 2020. (PTI Photo/Sportzpics for BCCI)(PTI04-10-2020_000212A)
आईपीएल 2021 में सबसे रोमांच ऑरेंज कैप को लेकर जारी है. ऑरेंज कैप पर फिलहाल पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल का कब्जा है, लेकिन ऑरेंज कैप पर दो और खिलाड़ियों ने नजर गड़ा रखा है.
ipl 2021 orange and purple cap आईपीएल 2021 का रोमांच अपने चरम पर है. दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए टॉप पर कब्जा कर लिया है. जबकि आईपीएल 2020 में खराब प्रदर्शन करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने जबरदस्त वापसी करते हुए 9 मुकाबले जीतकर प्वाइंट टेबल में दूसरे स्थान पर बनी हुई है.
आईपीएल 2021 में सबसे रोमांच ऑरेंज कैप को लेकर जारी है. ऑरेंज कैप पर फिलहाल पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल का कब्जा है, लेकिन ऑरेंज कैप पर दो और खिलाड़ियों ने नजर गड़ा रखा है.
केएल राहुल ने अब तक 12 मैच की 12 पारियों में सबसे अधिक 528 रन बना लिया है और आईपीएल 2021 के टॉप स्कोर बन गये हैं. लेकिन उनका टक्कर चेन्नई सुपर किंग्स के रुतुराज गायकवाड़ और दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन से है.
Also Read: IPL 2022: 3 से 4 हजार करोड़ में बिक सकती हैं IPL की दो नयी टीमें, नेस वाडिया ने कर दिया बड़ा खुलासा
गायकवाड़ 13 मैच में अब तक एक शतक की मदद से 521 रन बना लिया है. जबकि शिखर धवन के 13 मैचों में अबतक 501 रन हैं. चौथे स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान संजू सैमसन 12 मैचों में 480 रन बनाकर मौजूद हैं.
ऑरेंज कैप पर किसी एक खिलाड़ी का बहुत अधिक देर तक कब्जा नहीं रहा है. धवन सबसे अधिक समय तक ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाये रखा, लेकिन उसके बाद केएल राहुल ने धवन से छीन लिया. लेकिन फिर गायकवाड़ ने केएल राहुल से कैप छीन लिया. फिर वापस केएल राहुल ने ऑरेंज कैप गायकवाड़ से छीन लिया.
दूसरी ओर पर्पल कैप पर लंबे समय से आरसीबी के हर्षल पटेल ने कब्जा जमाये रखा है. उन्होंने अबतक 12 मैचों में 26 विकेट चटकाये हैं, जबकि दूसरे स्थान पर अवेश खान हैं. अवेश ने 13 मैचों में अब तक 22 विकेट चटकाये हैं. तीसरे स्थान पर पंजाब किंग्स के मोहम्मद शमी हैं, उन्होंने अबतक 13 मैचों में 18 विकेट ले लिये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




