ePaper

IPL 2021: इस दिग्गज खिलाड़ी को फाइनल से बाहर का रास्ता दिखाएंगे धोनी! ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

Updated at : 15 Oct 2021 12:06 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2021: इस दिग्गज खिलाड़ी को फाइनल से बाहर का रास्ता दिखाएंगे धोनी! ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

CSK vs KKR, IPL 2021 Final: चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2021 का फाइनल दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमें अपने प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकती हैं.

विज्ञापन

CSK vs KKR, IPL 2021 Final: आईपीएल-2021 को आज अपना विजेता मिल जाएगा. लीग चरण में शानदार प्रदर्शन करने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमों ने प्लेऑफ की बाधा पार कर फाइनल में जगह बनाई है. दोनों टीमें जब दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खिताबी जंग के लिए उतरेगी तो उनकी निगाहें आईपीएल ट्राफी को अपने कब्जे में लेने की होगी. बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई तीन बार विजेता रह चुकी है तो कोलकाता दो बार ट्रॉफी उठाने में सफल रही है.

चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले क्वालीफायर में दिल्ली की टीम को 4 विकेट से धूल चटाई थी. सीएसके के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने हाई वोल्टेज मैच प्रभावी प्रदर्शन किया था. ऐसे में चेन्नई की प्लेइंग इलेवन में बदलाव की कोई संभावना नहीं है. क्वालीफायर-1 में रॉबिन उथप्पा की धमाकेदार अर्धशतकीय पारी के बाद उन्होंने फाइनल में अपना जगह पक्की कर ली है. रॉबिन उथप्पा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 44 गेंदों में 63 रन बनाए थे, जिसमें 2 छक्के 7 चौके शामिल थे.

Also Read: IPL 2021 Final: धोनी आज कह देंगे क्रिकेट को अलविदा! खिताबी मुकाबले के बाद रिटायरमेंट का कर सकते हैं ऐलान

आपको बता दें सुरेश रैना भले ही रंग में ना हों लेकिन उनका आईपीएल फाइनल में रिकॉर्ड कमाल है. रैना ने 8 आईपीएल फाइनल में 35.57 की औसत से 249 रन बनाए हैं. जिसमें उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले हैं. वहीं गेंदबाजों ने लगातार चेन्नई के लिए शानदार प्रदर्शन किया है ऐसे में धोनी उनमें बदलाव नहीं करना चाहेंगे. फाइनल में दीपक चाहर और शार्दुल ठाकुर पर सबकी निगाहें होंगी.

संभावित प्लेइंग-11

  • चेन्नई सुपर किंग्स

एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, फाफ डु प्लेसिस, मोइन अली, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू, रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जोश हेजलवुड.

  • कोलकाता नाइट राइडर्स

इयोन मोर्गन (कप्तान), शुभमन गिल, वेंकटेश अय्यर, राहुल त्रिपाठी, नितीश राणा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, शाकिब अल हसन/आंद्रे रसेल, लॉकी फर्ग्यूसन, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola