IND vs NZ T20 WC : न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हराया, कोहली सेना सेमीफाइनल की दौड़ से लगभग बाहर
India vs New Zealand WC: टी20 विश्व कप सुपर 12 चरण के मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल की दोड़ में उम्मीद कायम रखी. जबकि लगातार दूसरी हार के बाद टीम इंडिया सेमीफाइनल की दौड़ से लगभग बाहर हो गयी है. मैच से जुड़ी हर अपडेट आप यहां देख सकते हैं.
भारत को हराकर न्यूजीलैंड प्वाइंट टेबल में तीसरे स्थान पर
भारत को हराकर न्यूजीलैंड ने प्वाइंट टेबल में लंबी छलांग लगाया है. दो मैच में एक जीत के बाद न्यूजीलैंड की टीम 2 अंक लेकर तीसरे स्थान पर पहुंच गयी है. जबकि लगातार दो हार के बाद भारत की टीम 5वें स्थान पर अब भी बनी हुई है.
न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हराया
टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप 2 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हरा दिया. न्यूजीलैंड ने पहले भारत को 20 ओवर में 7 विकेट चटकाकर 110 रन पर रोक दिया, फिर 14.3 ओवर में दो विकेट खोकर 111 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया. न्यूजीलैंड की ओर से डेरिल मिशेल ने सबसे अधिक 49 रन बनाये. जबकि केन विलियमसन ने नाबाद 33 रन बनाये. भारत की ओर से दोनों विकेट बुमराह ने लिये.
न्यूजीलैंड को दूसरा झटका, डेरिल मिशेल 49 रन बनाकर आउट
न्यूजीलैंड को 13वें ओवर की चौथी गेंद पर न्यूजीलैंड को दूसरा झटका लगा. डेरिल मिशेल 49 रन बनाकर आउट बुमराह के शिकार हुए.
न्यूजीलैंड की तूफानी बल्लेबाजी, हैट्रिक जीत के बेहद करीब
भारत के छोटे स्कोर का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने तूफानी शुरआत की है. 10 ओवर में एक विकेट खोकर 83 रन बना लिया है और टीम इंडिया के खिलाफ वर्ल्ड कप में हैट्रिक जीत के बेहद करीब पहुंच गया है.
न्यूजीलैंड को पहला झटका, मार्टिन गप्टिल 20 रन बनाकर आउट
न्यूजीलैंड को चौथे ओवर की चौथी गेंद पर पहला झटका लगा. मार्टिन गप्टिल 20 रन बनाकर बुमराह के शिकार हुए. 6 ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर एक विकेट पर 44 रन है.
न्यूजीलैंड ने भारत को 110 रन पर रोका
न्यूजीलैंड ने घातक गेंदबाजी करते हुए भारत को 110 रन पर रोका. भारत की ओर से रविंद्र जडेजा ने सबसे अधिक 26 रन बनाये और आखिरी तक आउट नहीं हुए. उसके बाद हार्दिक पांड्या ने 23 रन बनाये. न्यूजीलैंड की ओर से ट्रेंट बोल्ट 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट चटकाये. जबकि सोढ़ी ने 4 ओवर में 17 रन देकर दो विकेट चटकाये. साउथी और मिल्ने ने एक-एक विकेट लिये.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए