घर की छत पर की गयी मेहनत ऑस्ट्रेलिया में आयी पंत के काम, बल्लेबाज ने बताया पिता कैसे कराते थें शॉर्ट बॉल की प्रैक्टिस

IND vs AUS : इंग्लैंड के बाद ऑस्ट्रेलिया जैसे तेज और उछाल वाली पिच पर रिषभ पंत (Rishabh Pant) ने शानदार खेल दिखाया है. तेज गेंदबाजों के खिलाफ उनके इस शानदार प्रदर्शन के पीछे उनके पिता का अहम योगदान है.
IND vs AUS : इंग्लैंड के बाद ऑस्ट्रेलिया जैसे तेज और उछाल वाली पिच पर रिषभ पंत (Rishabh Pant) ने शानदार खेल दिखाया है. तेज गेंदबाजों के खिलाफ उनके इस शानदार प्रदर्शन के पीछे उनके पिता का अहम योगदान है. उत्तराखंड के रुड़की में पिता राजिंदर पंत अपने बेटे रिषभ पंत के सीने पर तकिया बांध कर उसे कॉर्क की गेंद से अभ्यास कराते थे, ताकि पंत के मन से तेज गेंदबाजों का डर खत्म हो जाये. इसके अलावा राजिंदर अपने बेटे की ताकत को बढ़ाने के लिए उन्हें एनर्जी पाउडर वाला दूध भी देते थे.
भारत के रिषभ पंत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिसबेन टेस्ट मैच में नाबाद 89 रन की मैच विजेता पारी खेलने से विश्व में सर्वाधिक रैंकिंग के विकेटकीपर बल्लेबाज बन गये हैं. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आइसीसी) की बुधवार को जारी ताजा विश्व रैंकिंग में पंत बल्लेबाजों की सूची में 13वें स्थान पर पहुंच गये हैं, जो उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है. विकेटकीपर बल्लेबाजों में उनके बाद दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक का नंबर आता है, जो 677 अंकों के साथ 15वें स्थान पर हैं.
भारत की ओर से सबसे अधिक रन पंत के बल्ले से निकले, कम समय में शुभमन ने अपनी छाप छोड़ी
उठ रही टेस्ट में कप्तानी सौंपने की मांग
भारतीय टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को उसी की मेजबानी में खेली गयी टेस्ट सीरीज में 2-1 से हरा दिया. कोहली की अनुपस्थिति में रहाणे में शानदार कप्तानी की. शानदार कप्तानी के चलते रहाणे को कप्तानी सौंपने की मांग उठने लगी है. बीसीसीआइ ने इंग्लैंड से अगली सीरीज में उन्हें उपकप्तान बनाया है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




