ePaper

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत ने दर्ज की आसान जीत, 2-1 से अपने नाम की वनडे सीरीज

Updated at : 11 Oct 2022 7:47 PM (IST)
विज्ञापन
IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत ने दर्ज की आसान जीत, 2-1 से अपने नाम की वनडे सीरीज

भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से हराया. इसी जीत के साथ भारत ने वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है. भारत के लिए कुलदीप यादव ने चार विकेट चटकाये.

विज्ञापन

IND vs SA 3rd ODI: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दिल्ली में खेले गए आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से हरा दिया है. इसी जीत के साथ शिखर धवन की अगुवाई में भारत ने वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है. मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम 99 रन पर ही ढेर हो गई. जबाव में भारतीय टीम ने 19.1 में तीन विकेट खोकर लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया. भारत के लिए कुलदीप यादव ने सर्वाधिक चार विकेट चटकाये. वहीं शुभमन गिल ने 49 रनों की तूफानी पारी खेली.

भारतीय गेंदबाजों के आगे फेल दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 26 रन के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए. इसके बाद नियमित अंतराल पर टीम के विकेट गिरते रहे और 99 रनों के स्कोर पर सिमट गई. दक्षिण अफ्रीका के लिए हेनरिक क्लासेन ने सबसे अधिक 34 रन बनाये. भारतीय गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी की और किसी बल्लेबाज को टिकने नहीं दिया. भारत के लिए कुलदीप यादव ने 4.1 ओवर में केवल 18 रन खर्च करते हुए 4 विकेट चटकाये. वहीं वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद और मोहम्मद सिराज ने भी दो-दो विकेट झटके.

Also Read: IND vs SA 3rd ODI Highlights: भारत ने 7 विकेट से जीता मैच, अपने नाम की वनडे सीरीज
भारत ने 7 विकेट से जीता मैच

100 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने भी शुरुआत में कप्तान शिखर धवन का विकेट सस्ते में गंवा दिया. हालांकि, शुभमन गिल ने तूफानी बल्लेबाजी की और लेकिन केवल 1 रन से अपने अर्धशतक से चूक गए. इसके बाद श्रेयस अय्यर ने 23 गेंद में नाबाद 28 रन बनाये. भारत ने 19वें ओवर की पहली गेंद पर लक्ष्य हासिल कर सीरीज अपने नाम की. बता दें कि लखनऊ में खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने 9 रन से करीबी जीत हासिल की थी. इसके बाद रांची में हुए दूसरे वनडे में श्रेयस अय्यर और इशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारत को जीत दिलाई थी. दिल्ली में सीरीज के निर्णायक मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों का जलवा देखने को मिला.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola