IND vs NZ: टी20 में सबसे बड़े स्कोर के बाद Shubman Gill ने दिया बड़ा बयान, कहा-'हार्दिक भाई ने मुझसे कहा था..'

IND vs NZ 3rd Shubman Gill: टीम इंडिया ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को 168 रनों से हराकर टी20 में सबसे बड़ी जीत दर्ज की. वहीं इस शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला टी20 इंटरनेशनल शतक जड़ा.
IND vs NZ 3rd Shubman Gill: टीम इंडिया के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में धमाकेदार बल्लेबाजी की. उन्होंने 63 गेंद पर 126 रनों की नाबाद पारी खेली. गिल ने टी20 इंटरनेशनल में अपना पहला शतक जड़ा. इसी के साथ शुभमन गिल भारत के लिए टी20 में सबसे बड़ा स्कोर (126) करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. वहीं मैच के बाद गिल को ‘मैन ऑफ द मैच चुना’ गया. उन्होंने कहा कि ‘उन्होंने अपनी शानदार पारी में कुछ अलग नहीं किया और अपना स्वाभाविक खेल खेला.’
न्यूजीलैंड के ही खिलाफ शुभमन गिल ने वनडे सीरीज में बेहतरीन दोहरा शतक भी जड़ा था. अब टी20 इंटरनेशनल में गिल के बल्ले से पहला शतक आया. गिल ने 54 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और सात छक्के लगाये. वहीं मैच के बाद गिल ने कहा, ‘जब आप अभ्यास करते हैं और इसका फल मिलता है, तो अच्छा लगता है. टीम के लिए अच्छी पारी खेलकर बहुत खुश हूं. छक्के मारने के लिए सबकी अपनी तकनीक होती है.’ उन्होंने कहा, ‘हार्दिक भाई ने मुझसे कहा कि मैं अपना स्वाभाविक खेल खेलूं और मुझे कुछ अतिरिक्त करने की आवश्यकता नहीं है.’
मैच की बात करें तो भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 234 का विशाल स्कोर खड़ा किया. 236 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम की शुरुआत काफी खराब रही. 21 रन के स्कोर पर कीवी टीम के आधे बल्लेबाज पवेलियन लौट गये. उसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को संभलने का मौका नहीं दिया और पूरी टीम को 66 रन पर आउट कर दिया. भारत ने न्यूजीलैंड को 168 रनों से हराकर टी20 इंटरनेशनल में अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sanjeet Kumar
A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




