ePaper

Shubman Gill ने रचा इतिहास, T20 में नाबाद 126 रन बनाकर तोड़ा विराट कोहली और सुरेश रैना का बड़ा रिकॉर्ड

Updated at : 02 Feb 2023 6:39 AM (IST)
विज्ञापन
Shubman Gill ने रचा इतिहास, T20 में नाबाद 126 रन बनाकर तोड़ा विराट कोहली और सुरेश रैना का बड़ा रिकॉर्ड

India vs New Zealand T20, भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को 168 रनों से हराकर इतिहास रखच दिया है. शुभमन गिल ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किये. गिल ने 126 रनों की नाबाद पारी खेली. गिल ने विराट कोहली और सुरेश रैना का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

विज्ञापन

टीम इंडिया के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में कमाल का प्रदर्शन किया. उन्होंने 63 गेंद पर 126 रनों की नाबाद पारी खेली. न्यूजीलैंड के ही खिलाफ गिल ने वनडे सीरीज में बेहतरीन दोहरा शतक भी जड़ा था. टी20 इंटरनेशनल में आज गिल के बल्ले से पहला शतक आया है. अपना शतक पूरा करने के लिए उन्हें 54 गेंदें लगी. उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और सात छक्के लगाये.

गिल ने तोड़े कई रिकॉर्ड

अपने इस शतक के साथ ही शुभमन गिल ने टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना का रिकॉर्ड तोड़ दिया हैं. गिल भारतीय क्रिकेट इतिहास में टी20 आई में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गये हैं. इससे पहले रैना के नाम यह रिकॉर्ड था. रैना ने 2010 में 23 साल और 156 दिन की उम्र में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 101 रन बनाये थे. गिल ने यह कारनामा 23 साल और 146 दिन में कर दिखाया, जो रैना से 10 दिन कम है.

Also Read: IND vs NZ: डबल सेंचुरी ठोकने के बाद शुभमन गिल ने दिया बड़ा बयान, कहा- ‘200 के बारे में नहीं सोचा था’
गिल ने 63 गेंद पर बनाये 126 रन

शुभमन सिर्फ 63 गेंदों पर 126 रन बनाकर नाबाद रहे. भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 234/4 का विशाल स्कोर खड़ा किया. यह न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का अब तक का सबसे बड़ा टी20 स्कोर है. गिल ने शतक जड़कर एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया है. भारत के लिए 126 रन का स्कोर किसी बल्लेबाज द्वारा टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा स्कोर है. इससे पहले यह रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था. कोहली ने एशिया कप 2022 में अफगानिस्तान के खिलाफ 61 गेंदों में 122 रन बनाये थे. केवल 146 दिनों में गिल ने यह रकॉर्ड तोड़ दिया.

भारत ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत

भारत ने आज न्यूजीलैंड को 168 रनों से हराया है, जो टी20 इंटरनेशनल द्विपक्षीय सीरीज में अब तक की सबसे बड़ी जीत है. 236 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम की शुरुआत काफी खराब रही. 21 रन के स्कोर पर कीवी टीम के आधे बल्लेबाज पवेलियन लौट गये. उसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को संभलने का मौका नहीं दिया और पूरी टीम को 66 रन पर आउट कर दिया.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola