ePaper

IND vs ENG : पांचवें T20 के बाद ICC विराट कोहली पर लगाएगी दो वनडे मैचों का बैन? जानिए क्या है कारण

Updated at : 21 Mar 2021 1:30 PM (IST)
विज्ञापन
IND vs ENG : पांचवें T20 के बाद ICC विराट कोहली पर लगाएगी दो वनडे मैचों का बैन?  जानिए क्या है कारण

IND vs ENG : विराट कोहली और इंग्‍लैंड के ओपनर जोस बटलर के बीच मैच के दौरान जमकर कहासुनी हुई थी. आउट होने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़‍ियों को देखते हुए बटलर ने कुछ बोलने लगे.

विज्ञापन
  • पांचवे टी-20 मैच में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की है.

  • मैच के दौरान विराट और बटलर के बीच कहासुनी हुई

  • कहासुनी पर ICC की आचार संहिता के तहत हो सकती है कार्रवाई

IND vs ENG : अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गये पांचवे टी-20 मैच में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की है. भारत ने इंग्लैंड को 36 रन से हरा कर सीरीज अपने नाम किया. इस मैच के हीरो रहे विराट कोहली जिन्होंने टीम को लीड करते हुए नाबाद 80 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं इस मैच के बाद कप्तान कोहली पर बैन का खतरा भी मंडराने लगा है.

पांचवे टी20 मैच में हुआ था कोहली का झगड़ा

बता दें कि कप्‍तान विराट कोहली और इंग्‍लैंड के ओपनर जोस बटलर के बीच मैच के दौरान जमकर कहासुनी हुई थी. आउट होने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़‍ियों को देखते हुए बटलर ने कुछ बोलने लगे. कप्तान कोहली को बटलर के रवैया बहुत अजीब लगा और वह इंग्लिश बल्‍लेबाज से सीधे बात करने चले गए. जिसके बाद कप्तान कोहली को बटलर के बीच मैदान पर ही शब्‍दों का जोरदार पलटवार हुआ.i

Also Read: IND vs ENG: बटलर पर भड़के Virat Kohli, मैदान पर ही जमकर हुई कहासुनी, देखें वीडियो
ICC कर सकती है कार्रवाई 

वहीं, बता दें कि अगर जोस बटलर और उनके मुद्दे को आगे बढ़ाया जाता है तो फिर विराट कोहली पर बैन लग सकता है. बटलर के साथ मैदान पर हुए कहासुनी से आइसीसी की आचार संहिता के तहत अनुच्छेद 2.5 के तहत एक आरोप लगाया जा सकता है. अगर विराट कोहली को दो या इससे ज्यादा डिमेरिट प्वाइंट्स मिलते हैं तो और उन पर प्रतिबंध लगता है. वह इंग्लैंड के खिलाफ भारत की आगामी वनडे सीरीज के पहले दो मुकाबलों को मिस कर सकते हैं.

भारत ने हासिल की थी शानदार जीत 

गौरतलब है कि अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गये पांचवे टी-20 मैच में टीम इंडिया ने अपने नाम कर लिया है. विराट कोहली ने कल खेले गये मैच में ओपनिंग करने उतरे और नाबाद 80 रनों की पारी खेली. बता दें कि बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद अंतिम ओवरों में अच्छी गेंदबाजी के दम पर भारत ने इंग्लैंड को 5वें और अंतिम टी-20 मैच में 36 रन से हराया. इसी के साथ ही भारत ने पांच टी-20 की सीरीज 3-2 से जीत ली.

Posted by : Rajat Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola