IND vs BAN: टीम मैनेजमेंट ने केएल राहुल पर जताया भरोसा, क्या ऋषभ, संजू और ईशान का कट सकता है पत्ता?

भारतीय उप-कप्तान केएल राहुल ने रविवार को खुलासा किया कि टीम मैनेजमेंट ने उन्हें वनडे में विकेटकीपिंग और मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने के लिए तैयार रहने के लिए कहा है. जिसके बाद से ही संजू सैमसन, ऋषभ पंत और ईशान किशन के टीम में जगह को लेकर सवाल उठने लगे हैं.
KL Rahul Wicketkeeping: भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में मेजबान टीम ने एक विकेट से जीत दर्ज की. इस जीत के बाद बांग्लादेश ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. वहीं इस मैच में ऋषभ पंत के बाहर होने के बाद केएल राहुल बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में खेलते नजर आएं. मैच के बाद उन्होंने खुलासा करते हुए कहा कि ‘मुझे टीम मैनेजमेंट ने विकेटकीपिंग और मीडिल ऑर्डर में बैटिंग के लिए तैयार रहने को कहा था.’ राहुल के इस बयान के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या संजू सैमसन, ऋषभ पंत और ईशान किशन को अब मौके नहीं दिए जाएंगे?
दरअसल, ऋषभ पंत को मेडिकल टीम की सलाह पर वनडे सीरीज से रिलिज करने के बाद केएल राहुल से विकेटकीपिंग करने का फैसला किया गया. मैच के बाद राहुल से जब पंत की गैरमौजूदगी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने थोड़ी निराशा वाले भाव में कहा, ‘हमने पिछले आठ-नौ महीनों में ज्यादा वनडे मैच नहीं खेले हैं, लेकिन अगर आप 2020-21 को देखें, तो मैंने विकेटकीपिंग की है और मैंने चौथे तथा पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी की है. टीम ने मुझे यह भूमिका निभाने के लिए कहा है. मैं सफेद गेंद के क्रिकेट में इस भूमिका के लिए तैयार हूं.’ उनके इस बयान से संजू सैमसन, ऋषभ पंत और ईशान किशन के लिए अब व्हाइट बॉल क्रिकेट के दरवाजे बंद होने का सवाल उठने लगे हैं.
Also Read: IND vs BAN: दूसरे वनडे में जीत के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, हार का लेगी बदला, जानें कब-कहां देखें लाइव
हालांकि, केएल राहुल ने मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हुए 73 रन की पारी खेली और फिर विकेटकीपर की भूमिका निभायी. वहीं 43वें ओवर में राहुल ने मिराज का अहम कैच का छोड़ा. मैच के बाद कप्तान रोहित शर्मा को भी मलाल है कि अगर आखिरी विकेट के रूप में खड़े मिराज का दो कैच नहीं छूटा होता तो भारत वह मुकाबला जीत जाता. उन्होंने कहा कि अगर आप देखो तो निश्चित रूप से अंतिम कुछ ओवर में हम एक विकेट निकालना पसंद करते, पर हम इससे पहले विकेट चटकाते रहे. रोहित को दूसरे वनडे में टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि मुझे भरोसा है कि खिलाड़ी सीख लेंगे और हम अगले मैच में नजरे लगाये हैं. उम्मीद है कि हम चीजों को बदल देंगे. हमें पता है कि इस तरह के हालात में क्या करने की जरूरत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sanjeet Kumar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










