Live Updates

IND vs AUS T20 WC Warm-Up: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराया, रोहित का अर्धशतक

Updated:
विज्ञापन

IND vs AUS T20 World Cup warm-up match LIVE Update वर्ल्ड कप 2021 वार्म-अप मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हरा दिया है. टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी की. खराब शुरुआत के बीच ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 153 रन का लक्ष्य दिया है. जिसे भारत ने दो विकेट खोकर हासिल किया.

विज्ञापन

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हराया

भारत ने दूसरे वार्म अप मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हरा दिया है. भारत की ओर से कप्तानी कर रहे रोहित शर्मा ने शानदार अर्धशतक जड़ा है.

रोहित शर्मा का अर्धशतक

रोहित शर्मा ने अर्धशतक बना लिया है. रोहित ने 38 गेंद खेले हैं और 53 रन बना लिए हैं. अपनी पारी में रोहित ने 2 छक्के और 5 चौके लगाए हैं. केएल राहुल के रूप में भारत को एक झटका लगा है. सूर्यकुमार यादव क्रीज पर मौजूद हैं.

केएल राहुल आउट, भारत को पहला झटका 

भारत को पहला झटका लगा है. सलामी बल्लेबाज केएल राहुल आउट हो गये हैं. राहुल 31 गेंद पर 39 रन बनाकर आउट हुए हैं.

भारत के 50 रन पूरे

7वें ओवर में भारत के 50 रन पूरे हो गये हैं. रोहित शर्मा और केएल राहुल अब भी क्रीज पर मौजूद हैं. राहुल 34 और रोहित 23 रन बनाकर खेल रहे हैं.

पावर प्ले में भारत ने बनाए 42 रन 

पहले पावर प्ले में 6 ओवर की समाप्ति पर भारत ने 42 रन बना लिए हैं. कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल क्रीज पर मौजूद हैं. राहुल 21 रन और रोहित शर्मा 20 रन बनाकर खेल रहे हैं.

भारत की पारी शुरू, रोहित शर्मा और केएल राहुल क्रीज पर

भारत की पारी शुरू हो गयी है. केएल राहुल और रोहित शर्मा क्रीज पर मौजूद हैं. सलामी बल्लेबाज के रूप में पहले वार्म अप मुकाबले में रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में ईशान किशन बल्लेबाजी करने आए थे.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola