World Cup 2023 शेड्यूल में बड़ा बदलाव, इस दिन श्रीलंका से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानिए पूरी डिटेल्स

World Cup 2023 Qualifiers: श्रीलंका ने भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. जिसके बाद भारत के वर्ल्ड कप शेड्यूल में बदलाव हुआ है. वर्ल्ड कप में भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबला 2 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा.
World Cup 2023, IND vs SL: श्रीलंका ने रविवार को क्वालीफायर्स मुकाबले में जिम्बाव्बे को 9 विकेट से हराने के साथ ही भारत में होने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए क्वालीफाई कर लिया. श्रीलंका के क्वालीफाई करने के बाद भारत के वर्ल्ड कप शेड्यूल में बदलाव आ गया है. दरअसल, श्रीलंका को क्वालीफायर 2 के रूप में नामित किया जाएगा. ऐसे में भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबला 2 नवंबर को खेला जाएगा. बता दें कि भारतीय टीम विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत ऑस्ट्रलिया के खिलाफ 8 अक्टूबर को करेगी.
भारत और श्रीलंका की टीमें एक बार फिर मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. इससे पहले वर्ल्ड कप 2011 में भारत और श्रीलंका की टीमें वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ी थी. महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर 28 साल बाद वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर कब्जा किया था. रोहित शर्मा एंड कंपनी अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत 8 अक्टूबर को चेन्नई में करेंगे, जहां उनका मुकाबला मजबूत आस्ट्रेलियाई टीम से होगा. जबकि भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला हाईवोल्टेज मुकाबला 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा.
ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के अलावा भारत के सामने तीन अन्य बड़ी टीमों की चुनौती होगी. 22 अक्टूबर को धर्मशाला में भारतीय क्रिकेट टीम का सामना न्यूजीलैंड से होगा. जिसके बाद 29 अक्टूबर को रोहित शर्मा के नेतृत्व में टीम लखनऊ के एकाना स्टेडियम में मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड से भिड़ेंगे. 5 नवंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भारत का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा.
8 अक्टूबर- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया – चेन्नई
11 अक्टूबर- भारत बनाम अफगानिस्तान – दिल्ली
15 अक्टूबर- भारत बनाम पाकिस्तान- अहमदाबाद
19 अक्टूबर- भारत बनाम बांग्लादेश- पुणे
22 अक्टूबर- भारत बनाम न्यूजीलैंड – धर्मशाला
29 अक्टूबर – भारत बनाम इंग्लैंड – लखनऊ
2 नवंबर – भारत बनाम क्वालीफायर श्रीलंका – मुंबई
5 नवंबर – भारत बनाम साउथ अफ्रीका – कोलकाता
11 नवंबर – भारत बनाम क्वालीफायर 1 – बेंगलुरु
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sanjeet Kumar
A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




