एशेज टेस्ट: दोहरे शतक के साथ स्टीव स्मिथ ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, ऑस्ट्रेलिया का विशाल स्कोर

मैनचेस्टर : स्टीवन स्मिथ के करियर के तीसरे दोहरे शतक के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेले जा रहे एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 497 रन बनाकर घोषित कर दी. जवाब में दूसरे दिन स्टम्प्स के समय इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी […]
मैनचेस्टर : स्टीवन स्मिथ के करियर के तीसरे दोहरे शतक के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेले जा रहे एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 497 रन बनाकर घोषित कर दी. जवाब में दूसरे दिन स्टम्प्स के समय इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 23 रन पर एक विकेट गंवा दिया. पैट कमिंस ने जो डेनली को मैथ्यू वेड के हाथों कैच आउट कराया.
एक साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने के बाद स्टीव स्मिथ दो दिन पहले दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज बन गए. उन्होंने इसका जश्न चौथे एशेज टेस्ट में दोहरा शतक जड़कर मनाया. उन्होंने पहले तो 160 गेंद पर सीरीज में चौथी पारी खेलते हुए तीसरा और करियर का 26वां शतक पूरा किया. इसके बाद 310 गेंदों में दोहरा शतक भी पूरा कर लिया और 319 गेंद पर 211 रन बनाकर आउट हुए.
यह एशेज में आठ पारी में उनके बल्ले से निकला तीसरा दोहरा शतक है. साल 2017 में उन्होंने पर्थ में इंग्लैंड के खिलाफ 239 रन की पारी खेली थी. वहीं साल 2015 में लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ 215 रन की पारी खेली थी. इस तरह वह लगातार तीसरी एशेज सीरीज में तिहरा शतक जड़ने में सफल हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










