ePaper

न्यूजीलैंड ने पहले T-20 में श्रीलंका को पांच विकेट से हराया, कुसाल मेंडिस ने खेली करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी

Updated at : 02 Sep 2019 8:44 AM (IST)
विज्ञापन
न्यूजीलैंड ने पहले T-20 में श्रीलंका को पांच विकेट से हराया, कुसाल मेंडिस ने खेली करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी

पालेकलः रोस टेलर और कोलिन डि ग्रैंडहोम की उम्दा पारियों से न्यूजीलैंड ने खराब शुरुआत से उबरते हुए श्रीलंका को रविवार को यहां पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में पांच विकेट से हराया. इसके साथ ही तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली. न्यूजीलैंड के 175 रन के लक्ष्य का पीछा करते […]

विज्ञापन

पालेकलः रोस टेलर और कोलिन डि ग्रैंडहोम की उम्दा पारियों से न्यूजीलैंड ने खराब शुरुआत से उबरते हुए श्रीलंका को रविवार को यहां पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में पांच विकेट से हराया. इसके साथ ही तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली. न्यूजीलैंड के 175 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने टेलर (48) और ग्रैंडहोम (44) के बीच चौथे विकेट की 79 रन की साझेदारी की बदौलत 19.3 ओवर में पांच विकेट पर 175 रन बनाकर जीत दर्ज की.

डेरिल मिशेल (नाबाद 25) और मिशेल सेंटनर (नाबाद 14) ने अंतिम लम्हों में धैर्य बरकरार रखते हुए न्यूजीलैंड को लक्ष्य तक पहुंचाया. दोनों ने छठे विकेट के लिए 2.4 ओवर में 31 रन की अटूट साझेदारी की. इससे पहले न्यूजीलैंड ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 39 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे लेकिन टेलर और ग्रैंडहोम ने पारी को संवारा.

श्रीलंका के कप्तान लसिथ मलिंगा (23 रन पर दो विकेट) इस मैच के दौरान टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 99 विकेट के साथ सबसे सफल गेंदबाज बने. इससे पहले सलामी बल्लेबाज कुसाल मेंडिस की 79 रन की पारी से श्रीलंका ने चार विकेट पर 174 रन बनाये. बारिश के कारण टास में विलंब हुआ लेकिन निर्धारित ओवरों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा. मलिंगा ने टास जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया.

सलामी बल्लेबाजों मेंडिस और कुसाल परेरा (11) ने शुरूआती चार ओवर में टीम का स्कोर 37 रन तक पहुंचाया. इस साझेदारी को टिम साउथी (20 रन पर दो विकेट) ने परेरा को आउट कर तोड़ा. मेंडिस पर हालांकि इसका कोई असर नहीं पड़ा और उन्होंने तेजी से रन बनाना जारी रखा. उन्होंने 12वें ओवर में कोलिन डि ग्रैंडहोम की गेंद पर चौका लगाकर 35 गेंद में अपने करियर का पांचवा अर्धशतक पूरा किया.

मेंडिस को विकेटकीपर निरोशन डिकवेला (33) का अच्छा साथ मिला. दोनों ने 63 रन की साझेदारी की. इस साझेदारी को भी साउथी ने मेंडिस को आउट कर तोड़ा. उन्होंने 53 गेंद की पारी में आठ चौके और दो छक्कों की मदद से टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली. डिकवेला ने 25 गेंद की पारी में दो चौके लगाये. दासुन शनाका (नाबाद 17) और इसुरू उदाना (नाबाद 15) ने आखिरी ओवर में तीन छक्के लगाये. सेत रेंस के इस ओवर में 23 रन बने जिससे श्रीलंका का स्कोर 170 के पार पहुंचा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola