IND vs BAN: शुभमन गिल बल्लेबाजी के दौरान क्यों कॉलर पर लटकाते हैं सोने का सिक्का, वजह जान रह जाएंगे हैरान

गिल बांग्लादेश के खिलाफ जब बल्लेबाजी कर रहे थे, तो दर्शक उनके शॉट के तो आनंद ले ही रहे थे, सबकी नजर उनकी जर्सी के कॉलर पर सिक्के जैसी वस्तु पर टिक गई. सब यह जानने के लिए बेसब्र थे कि आखिर वो वस्तु क्या थी. मैच के बाद पता चला कि वो सोने का सिक्का ही था, जो उन्हें आईसीसी की ओर से मिला था.
भारत और बांग्लादेश के बीच वर्ल्ड कप 2023 का 17वां मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में गुरुवार को खेला गया. जिसमें भारत ने बांग्लादेश को 7 विकेट से रौंदते हुए टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत दर्ज की. भारत की ओर से बल्लेबाजी में कप्तान रोहित शर्मा, शुभमन गिल और विराट कोहली ने तूफानी पारी खेली. गिल ने वनडे वर्ल्ड कप में पहला अर्धशतक जमाया. जब गिल बल्लेबाजी कर रहे थे, तो उनकी जर्सी को देखकर सभी हैरान रह गए. उनकी जर्सी के कॉलर पर चमकता हुआ सिक्का नजर आया. जिसने क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान खींचा और यह जानने की दिलचस्पी बढ़ा दी कि आखिर वो सिक्के जैसी वस्तु क्या थी.
गिल के कॉलर पर सिक्के जैसी वस्तु क्या थी
बांग्लादेश के खिलाफ शानदार पारी खेलने वाले शुभमन गिल वर्ल्ड कप के शुरुआती दो मैच में नहीं खेल पाए थे. दरअसल वो डेंगू से पीड़ित थे. लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ मैच में वो खेले और शानदार वापसी भी की. गिल बांग्लादेश के खिलाफ जब बल्लेबाजी कर रहे थे, तो दर्शक उनके शॉट के तो आनंद ले ही रहे थे, सबकी नजर उनकी जर्सी के कॉलर पर सिक्के जैसी वस्तु पर टिक गई. सब यह जानने के लिए बेसब्र थे कि आखिर वो वस्तु क्या थी. मैच के बाद पता चला कि वो सोने का सिक्का ही था, जो उन्हें आईसीसी की ओर से मिला था. आईसीसी महीने (सितंबर) का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने जाने के बाद उन्हें पुरस्कार के तौर पर मिला था. मालूम हो गिल दूसरी बार आईसीसी का यह खास पुरस्कार पा चुके हैं.
शुभमन गिल ने बांग्लादेश के खिलाफ खेली अर्धशतकीय पारी
बांग्लादेश के खिलाफ वर्ल्ड कप मुकाबले में शुभमन गिल ने शानदार अर्धशतक जमाया. बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में गिल ने सबका दिल जीत लिया. रोहित शर्मा और फिर कोहली के साथ उन्होंने शानदार साझेदारी निभाई और 55 गेंदों में 5 चौके और दो छक्कों की मदद से 53 रनों की पारी खेली.
भारत ने बांग्लादेश को 7 विकेट से रौंदा
पुणे में खेले गए मैच में भारत ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हरा दिया. बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. तंजीद हसन की 51 रन और लिट्टन दास की 66 रनों की पारी के दम पर बांग्लादेश ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 256 रनों की पारी खेली. जिसके जवाब में भारत ने रोहित शर्मा की 48, गिल की 53 और विराट कोहली की नाबाद 103 रनों की तूफानी पारी के दम पर 41.3 ओवर में ही 261 रन बनाकर मैच जीत लिया. भारत की वर्ल्ड कप में यह लगातार चौथी जीत थी. भारत ने इसी के साथ एशिया कप में बांग्लदेश के हाथों मिली हार का भी बदला ले लिया.
विराट कोहली ने वनडे में जमाया 48वां शतक
बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 103 रनों की विस्फोटक पारी खेलने वाले विराट कोहली ने वनडे में अपना 48वां शतक पूरा कर लिया है. अब वो सचिन तेंदुलकर के वनडे में सबसे अधिक 49वें शतक से केवल एक कदम दूर हैं. कोहली ने अपनी आकर्षक पारी के दौरान 97 गेंदों का सामना किया, जिसमें 6 चौके और 4 छक्के जमाए. विराट कोहली का वर्ल्ड कप में रन का पीछा करते हुए यह पहला शतक भी था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










