Shubman Gill Health:शुभमन गिल को मिली अस्पताल से छुट्टी, पाकिस्तान के खिलाफ मैच से रह सकते हैं बाहर

पिछले सप्ताह चेन्नई आने के बाद गिल को डेंगू संक्रमित पाया गया था. वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला मैच नहीं खेले थे और बुधवार को अफगानिस्तान के खिलाफ भारत का दूसरा मैच भी नहीं खेल सकेंगे.
डेंगू से जूझ रहे भारत के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill ) के प्लेटलेट एक लाख से नीचे गिरने के कारण उन्हें चेन्नई में अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिन्हें छुट्टी मिल गई है हालांकि पाकिस्तान के खिलाफ 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में उनका खेलना संदिग्ध है. गिल को रविवार की रात को प्लेटलेट गिरने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आठ अक्टूबर को पहला मैच नहीं खेल सके थे.
डेंगू संक्रमित हैं गिल, प्लेटलेट गिरकर 70000 हो गया
पिछले सप्ताह चेन्नई आने के बाद गिल को डेंग��� संक्रमित पाया गया था. वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला मैच नहीं खेले थे और बुधवार को अफगानिस्तान के खिलाफ भारत का दूसरा मैच भी नहीं खेल सकेंगे. बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा , शुभमन गिल को चेन्नई में टीम होटल में ड्रिप चढ़ाई जा रही थी लेकिन उनके प्लेटलेट गिरकर 70000 हो गए. एक बार एक लाख से नीचे प्लेटलेट जाने पर अस्पताल में भर्ती कराना जरूरी है. उसके रविवार की रात को सारे टेस्ट कराये गए और सोमवार की शाम को उसे छुट्टी मिल गई. डेंगू शरीर को कमजोर कर देता है और उससे उबरने में समय लगता है. एक आम आदमी के लिये प्लेटलेट डेढ़ से साढ़े चार लाख के बीच में होने चाहिये.
Also Read: World Cup 2023: विश्व कप में जब-जब भारतीय टीम ने पहला मैच जीता, सेमीफाइनल तक जरूर पहुंची
कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, गिल जल्द ठीक हों यह प्राथमिकता है
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी कहा है कि उनकी प्राथमिकता यह देखना है कि गिल जल्दी से ठीक हो जाये. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले कहा था , मुझे उसके लिये बुरा लग रहा है. मैं पहले इंसान हूं तो मैं चाहूंगा कि वह जल्दी ठीक हो जाये. यहां कप्तान की तरह नहीं सोच रहा हूं कि गिल को कल खेलना चाहिये. वह युवा है और उम्मीद है कि जल्दी ठीक होगा.
Also Read: World Cup 2023: भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच में लगी रिकॉर्ड्स की झड़ी, कोहली, वॉर्नर चमके
रुतुराज गायकवाड़ की वर्ल्ड कप में हो सकती है एंट्री
संभावना है कि चयनकर्ता उसके कवर को बुला सकते हैं. पहला विकल्प रुतुराज गायकवाड़ होंगे जिन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शृंखला में बतौर सलामी बल्लेबाज चुना गया था और उन्होंने मोहाली में अर्धशतक बनाया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










