IND vs PAK: विराट कोहली की बल्लेबाजी देखने आए अमेरिकी यूट्यूबर ishowspeed हुए रोहित शर्मा के कायल
Published by : AmleshNandan Sinha Updated At : 15 Oct 2023 4:42 PM
भारत ने शनिवार को पाकिस्तान को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सात विकेट से हराया. मैच देखने विराट कोहली के जबरा फैन स्पीड भी आए थे. स्पीड अमेरिकी यूट्यूबर हैं. हालांकि मैच में विराट कोहली का बल्ला नहीं चला. लेकिन रोहित शर्मा ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया.
शनिवार 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए भारत बनाम पाकिस्तान मैच को देखने देश विदेश से फैंस पहुंचे थे. इन्हीं में से एक थे अमेरिकी यूट्यूबर ishowspeed. स्पीड भारत केवल विराट कोहली का खेल देखने के लिए आए हैं. विराट का यह जबरा फैन पहले भी कई बार भारत के मैचों को देखने आ चुका है. इस बार विश्व कप में विराट का पीछा करते-करते स्पीड सात समुंदर पार कर भारत आए हैं. मैच के दौरान स्पीड को स्टेडियम में भी देखा गया. वह रोहित शर्मा के शॉट पर जमकर शोर मचा रहे थे.
रोहित की बल्लेबाजी देख झूम उठे स्पीड
वैसे तो स्पीड विराट कोहली की बल्लेबाजी देखने भारत आए थे. लेकिन भारत-पाकि मैच के दौरान विराट कोहली 18 गेंदों पर 16 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन रोहित ने विराट के इस फैन को जरा भी निराश नहीं होने दिया. रोहित ने छह चौके और छह छक्कों की मदद से 63 गेंदों पर 86 रन की धुआंधार पारी खेली. रोहित की प्रचंड बल्लेबाजी को देख स्पीड फूले नहीं समय रहे थे. एक वीडिओ में स्पीड रोहित को ‘45 is crazy’, ‘rohit is crazy’ बोलते नजर नजर आ रहे हैं.
जय शाह से भी मिले स्पीड, खिंचवाई फोटो
शनिवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत बनाम पाकिस्तान का वर्ल्ड कप मैच देखने बड़ी-बड़ी हस्तियां आईं थी. जिनमें भारत के गृह मंत्री अमित शाह भी थे. बीसीसीआई के सचिव जय शाह भी पूरे परिवार के साथ मैच देखने स्टेडियम पहुंचे थे. एक वीडिओ में स्पीड जय शाह से हाथ मिलाते और फोटो खिंचवाते नजर आ रहे हैं, वीडिओ में स्पीड ने जय शाह से कहा, ‘विराट कोहली क्रिकेट के GOAT (Greatest of all time) हैं.’
https://twitter.com/mr_akhtar_17/status/1713412049911554328
विश्व कप के 12वें मैच में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से मात दी
टॉस जीतकर भारत ने गेंदबाजी का फैसला किया. भारतीय गेंदबाजों के पहले शिकार अब्दुल्लाह शफीक बनें और कुछ ही देर बाद हार्दिक पांड्या की जादुई गेंद ने इमाम उल हक को पवेलियन भेज दिया. यहां से बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने पाकिस्तानी पारी को संभाला. बाबर 50 रन बनाकर आउट हुए और रिजवान को 49 रन पर बुमराह ने क्लीन बोल्ड कर दिया. इसके बाद एक-एक करके सभी पाकिस्तानी बल्लेबाज आउट होते गए और भारत ने पाकिस्तान को 50 ओवर से पहले ही 191 रनों पर समेट दिया. उसके बाद भारत ने 30.3 ओवर में ही 192 बनाकर सात विकेट से जीत हासिल कर ली. भारत की ओर से सबसे प्रभावी बल्लेबाज रोहित शर्मा थे. रोहित ने 63 गेंदों में 86 रन की पारी खेली जिसमें छह छक्के और छह चौके शामिल थे. श्रेयस अय्यर ने भी 62 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया.
रिपोर्ट : शुभम
Also Read: एमएस धोनी की 2011 विश्व विजेता टीम से काफी मिलती-जुलती है रोहित शर्मा की 2023 वर्ल्ड कप टीम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










