Mahashivratri 2022:महाशिवरात्रि पर झारखंड के शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु, गूंज रहा हर-हर महादेव का जयघोष

Mahashivratri 2022: चतरा जिले के इटखोरी स्थित मां भद्रकाली मंदिर में भी भक्तों की भीड़ उमड़ रही है. माता का दर्शन कर भक्त सहस्त्रशिवलिंगम पर जलाभिषेक कर रहे हैं, जलाभिषेक व रूद्राभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी है. हर-हर महादेव के जयघोष से शिव मंदिर गूंज रहा है.
Mahashivratri 2022: आज महाशिवरात्रि है. सुबह से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ है. हर-हर महादेव के जयघोष से शिवालय गूंजायमान हैं. झारखंड के देवघर स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर, दुमका के बासुकिनाथ धाम, रांची के पहाड़ी मंदिर व चतरा के इटखोरी स्थित मां भद्रकाली मंदिर समेत अन्य शिवालयों में शिव भक्तों ने बड़ी संख्या में जलाभिषेक किया. सुबह से भी श्रद्धालु शिव मंदिरों में पहुंचने लगे हैं. कई श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया, तो कुछ भक्तों ने रुद्राभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की.
झारखंड के चतरा जिले के इटखोरी स्थित मां भद्रकाली मंदिर में भी भक्तों की भीड़ उमड़ रही है. माता का दर्शन कर भक्त सहस्त्रशिवलिंगम पर जलाभिषेक कर रहे हैं, जलाभिषेक व रूद्राभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी है. हर-हर महादेव के जयघोष से शिव मंदिर गूंज रहा है. लोग सहस्त्रशिवलिंगम पर दूध, जल, धतूरा, बेलपत्र चढ़ाकर सुख समृद्धि की कामना कर रहे हैं. सुबह चार बजते ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई. महाशिवरात्रि को लेकर हर वर्ग के लोगों में उत्साह दिख रहा है. मंदिरों के आस-पास मेले सा नजारा है.
Also Read: Indian Railways News: ट्रेनों में पहले की तरह मिलेगा जनरल टिकट, सीट आरक्षित करने की नहीं है जरूरत
पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर के शहरी व रेलवे इलाके के दर्जनों शिवालयों में महाशिवरात्रि को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी है. सुबह से ही शिवालयों में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं. चक्रधरपुर के आरपीएफ शिव मंदिर आरई कॉलोनी में महाशिवरात्रि का मुख्य आकर्षण है. शिव मंदिर तक पहुंचने वाली सभी सड़कों में विद्युत साज सज्जा किया गया है. चक्रधरपुर के पोटका सत्यम शिवम सुंदरम मंदिर, इतवारी बाजार शिव मंदिर, बस स्टैंड शिव मंदिर, बारहखोली शिव मंदिर, पुरानी बस्ती स्थित शिव मंदिर समेत दर्जनों शिवालय हैं.
रिपोर्ट: विजय शर्मा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




