बिहार में बन रहा विश्व का सबसे बड़ा विराट रामायण मंदिर, आज से शुरू होगा निर्माण कार्य
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Jun 2023 2:47 AM
इस मंदिर का कार्य संटेक इंफ्रा सुलेशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जाना है. कंपनी के डायरेक्टर सरवन झा ने बताया कि मंगलवार को 11 बजे से पूजा शुरू कर दी जाएगी. 11.40 में शिलान्यास कार्यारंभ के साथ 11:50 से बोरिंग स्टार्ट कर पाइलिंग का काम शुरू कर दिया जायेगा.
बिहार: पूर्वी चंपारण के कैथवलिया बहुआरा में अयोध्या-जनकपुर राम जानकी मार्ग में बनने वाले विश्व के सबसे बड़े विराट रामायण मंदिर का कार्य मंगलवार से शुरू होगा. इस मंदिर का कार्य संटेक इंफ्रा सुलेशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जाना है. कंपनी के डायरेक्टर सरवन झा ने बताया कि मंगलवार को 11 बजे से पूजा शुरू कर दी जाएगी. 11.40 में शिलान्यास कार्यारंभ के साथ 11:50 से बोरिंग स्टार्ट कर पाइलिंग का काम शुरू कर दिया जायेगा. मंदिर के सचिव ललन सिंह ने बताया कि कंपनी द्वारा पूजा करने के बाद भंडारा का आयोजन किया जाएगा. मौके पर मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष आचार्य किशोर कुणाल, डीएम सौरव जोरवाल, एसडीओ शंभू पांडेय, प्रखंड पदाधिकारी के साथ-साथ मंदिर के अगल-बगल गांव के हजारों भक्तगण शामिल होंगे.
मंदिर के सचिव ललन सिंह ने बताया की मंदिर का नक्शा आ गया है. यह मंदिर 1080 फुट लंबा और 580 फुट चौड़ा होगा. इसके साथ ही 270 फुट ऊंचा व 120 एकड़ क्षेत्रफल में रामायण मंदिर का निर्माण कराया जायेगा. इसका पूरा एरिया तीन लाख 76 हजार वर्ग फुट होगा. मंदिरों की संख्या 22 व शिखरों की संख्या 12 होगी. यह मंदिर भगवन राम के अब तक मौजूद सभी मंदिरों से विराट होगा. इस मंदिर में विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग भी स्थापित किया जाएगा.
Also Read: मुजफ्फरपुर: शराब की डिलिवरी करने में छात्रों का हो रहा इस्तेमाल, चार सप्लायर गिरफ्तार
कैथवलिया में बनाने वाले विराट रामायण मंदिर का भूमि पूजन 2012 में किशोर कुणाल ने गया था. उसके बाद 2022 में इसका शिलान्यास किशोर कुणाल के द्वारा किया गया. मंदिर बनाने के लिए कंपनी ने अपना सामान गिरा लिया है. कर्मी भी मौजूद हैं. पूजा को लेकर पंडालों की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है. मंगलवार को 11 बजे से पूजा शुरू कर दी जाएगी. 11.40 में शिलान्यास कार्यारंभ के साथ 11:50 से बोरिंग स्टार्ट कर पाइलिंग का काम शुरू कर दिया जायेगा. मंदिर के सचिव ललन सिंह ने बताया कि कंपनी द्वारा पूजा करने के बाद भंडारा का आयोजन किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










