SSC GD Results 2024 से पहले वैकेंसी में हुआ बड़ा बदलाव, जानें अपडेट
Published by : Shaurya Punj Updated At : 14 Jun 2024 6:43 AM
SSC GD Results 2024 to be out soon
SSC GD Results 2024 to be out soon: कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी जीडी कांस्टेबल के पदों की संख्या बढ़ा कर अब 46,617 कर दी गई है. पहले ये भर्तियाँ 26 हजार पदों पर होनी थी.
SSC GD Results 2024: एसएससी जीडी परिणाम 2024 की घोषणा को लेकर उत्सुकता बढ़ने के साथ ही रिक्तियों की संख्या अब लगभग दोगुनी हो गई है. एसएससी द्वारा जारी एक नए नोटिफिकेशन के अनुसार, रिक्तियों की संख्या 26,146 से संशोधित कर 46617 कर दी गई है.
देखें रिवाइज्ड वैकेंसी
बीएसएफ: 12076 रिक्तियां
सीआईएसएफ: 13632 रिक्तियां
सीआरपीएफ: 9410 रिक्तियां
एसएसबी: 1926 रिक्तियां
आईटीबीपी: 6287 रिक्तियां
एआर: 2990 रिक्तियां
एसएसएफ: 296 रिक्तियां
Bank Of Baroda Recruitment 2024: 627 पदों के लिए नियुक्ति जारी की है, यहां से करें आवेदन
SBI SCO Recruitment 2024: स्टेट बैंक में निकली नियुक्ति, जानें आवेदन प्रक्रिया
CCI Recruitment 2024: कॉटर्न कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, 90 हजार तक मिलेगी सैलरी
इन पदों के लिए आयोजित हुई थी परीक्षा
उल्लेखनीय है कि कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने इस साल फरवरी-मार्च में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ), एसएसएफ में कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) और असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की थी. परीक्षा की आंसर की जारी कर दी गई है और परिणाम अगले दिन घोषित होने की उम्मीद है. घोषित होने पर, उम्मीदवार ssc.gov.in पर एसएससी जीडी परिणाम देख सकते हैं.
दो चरणों में आयोजित कि गई थी परीक्षा
कांस्टेबल जीडी परीक्षा दो चरणों में आयोजित की गई थी. सबसे पहले, आयोग ने 20 फरवरी से 7 मार्च के बीच परीक्षा आयोजित की थी. हालांकि, कुछ उम्मीदवारों ने परीक्षा के दौरान तकनीकी गड़बड़ियों की सूचना दी थी, जिसके लिए 30 मार्च को दोबारा परीक्षा आयोजित की गई थी.
SSC GD Results 2024: रिजल्ट जांच करने के स्टेप्स
आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएँ.
परिणाम पृष्ठ खोलें.
कांस्टेबल जीडी टैब पर जाएँ.
कांस्टेबल जीडी परिणाम 2024 पीडीएफ खोलें.
रोल नंबर का उपयोग करके अपना परिणाम देखें.
कंप्यूटर आधारित परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार भर्ती अभियान के बाद के चरणों में शारीरिक मानक परीक्षण (PST), शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET), चिकित्सा परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन के लिए उपस्थित होने के पात्र होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










