Live Updates

Sarkari Result Exam 2024 LIVE: इन पदों के लिए निकली बंपर वैकेंसी, जानें आवेदन से लेकर यहां सबकुछ

Updated:
विज्ञापन

Sarkari Result Exam 2024 LIVE: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए इन दिनों काफी मौके हैं, जिनके द्वारा वो केंद्र सरकार या राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में नौकरी पा सकते हैं. नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, बिहार, एमपी जैसे हिंदी भाषी राज्योॆ में राज्य सरकार ने भी कई पदों पर बंपर वैकेंसी निकाली हैं. वैकेंसी, एग्जाम, रिजल्ट से जुड़े सभी जानकारी आपके साथ साझा करेंगे. एजुकेशन से जुड़े तमाम ताजा खबरों के अपडेट के लिए प्रभात खबर के इस लाइव सेक्शन के साथ बने रह सकते हैं.

विज्ञापन

Sarkari Result Exam 2024 LIVE: 4 फरवरी को JSSC CGL की परीक्षा होगी या नहीं

झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (JSSC CGL) का आयोजन 4 फरवरी को होगी या नहीं, इस पर स्टूडेंट्स में बड़ा कन्फ्यूजन है. झारखंड स्टेट सर्विस कमीशन (जेएसएससी) की ओर से अब तक उनका एडमिट कार्ड यानी प्रवेश पत्र जारी नहीं किया गया है. इसलिए अभ्यर्थियों में उहापोह की स्थिति है. 4 फरवरी को परीक्षा होगी या नहीं होगी. 4 फरवरी को 3.17 लाख अभ्यर्थियों को जेएसएससी सीजीएल की परीक्षा में शामिल होना है. दरअसल, 28 जनवरी को हुई परीक्षा के दौरान पेपर लीक मामले ने इन अभ्यर्थियों की चिंता बढ़ा दी है.

झारखंड : 4 फरवरी को JSSC CGL की परीक्षा होगी या नहीं, जानें क्या है लेटेस्ट अपडेट

Sarkari Result Exam 2024 LIVE: कोच के पदों पर रजिस्ट्रेशन करने का कल आखिरी मौका

स्पोर्ट अर्थारिटी ऑफ इंडिया भर्ती 2024 में कोच, वरिष्ठ कोच, सहायक कोच और उच्च प्रदर्शन कोच के पदों के लिए रजिस्ट्रेशन चल रही है. इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे जल्द से जल्द आवेदन कर लें. आवेदन करने की लास्ट डेट कल 30 जनवरी 2024 तक ही है. यह वैकेंसी 214 पदों के लिए निकाली गई है. ये पद विभिन्न विषयों के एथलीटों के लिए आरक्षित हैं.

SAI Coach Recruitment 2024: कोच के पदों पर रजिस्ट्रेशन करने का कल आखिरी मौका, जल्द कर लें अप्लाई

Sarkari Result Exam 2024 LIVE: लेक्चरर पदों के लिए निकली वैकेंसी

आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग ने लेक्चरर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं. आवेदन प्रक्रिया 29 जनवरी से शुरू हो गई है और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 18 फरवरी है. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल-psc.ap.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. लिखित परीक्षा अप्रैल/मई 2024 में आयोजित की जाएगी. यह भर्ती अभियान एपी तकनीकी शिक्षा सेवा में सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेजों (इंजीनियरिंग और गैर-इंजीनियरिंग) में व्याख्याताओं की 99 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है.

APPSC Recruitment 2024: लेक्चरर पदों के लिए निकली वैकेंसी, 18 फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन

Sarkari Result Exam 2024 LIVE: एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती के लिए जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2024 की परीक्षा का आयोजन फरवरी महीने की 20 से लेकर 29 तारीख और 1, 5, 6, 7, 11, 12 मार्च, 2024 तक जाएगा. एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2024 के लिए जल्द ही एडमिट कार्ड जारी किए जा सकते हैं. 47 लाख उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है. एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार इन्हें आधिकारिक वेबसाइटआधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे.

SSC : एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती के लिए जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड, इतने पदों पर होगी भर्ती

Sarkari Result Exam 2024 LIVE: NCERT में असिस्टेंट एडिटर समेत कई पदों पर निकली वैकेंसी

एनसीईआरटी ने असिस्टेंट एडिटर, प्रूफ रीडर एवं डीटीपी ऑपरेटर के 170 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. आप अगर इन पदों के लिए मांगी योग्यता रखते हैं, तो एनसीईआरटी के पब्लिकेशन डिवीजन की ओर से आयोजित स्किल टेस्ट में शामिल हो सकते हैं. जानें इन नौकरियों के लिए जरूरी योग्यता एवं चयन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से…

NCERT में असिस्टेंट एडिटर समेत कई पदों पर निकली वैकेंसी, 80 हजार तक मिलेगी सैलरी

विज्ञापन
विज्ञापन
Nutan Kumari

लेखक के बारे में

By Nutan Kumari

Digital and Broadcast Journalist. Having more than 4 years of experience in the field of media industry. Specialist in Hindi Content Writing & Editing.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola