Sarkari Naukri 2020 : RRB NTPC परीक्षा एप्लीकेशन का स्टेटस ऐसे करें चेक, सरकारी नौकरी से जुड़ी हर डिटेल यहां देखें
Sarkari Result 2020, Sarkari Naukri Job 2020 Live News, RRB NTPC, UGC NET, IBPS Clerk & PO Exam Admit Card 2020 Date, SSC CGL Result 2020: रेलवे, बैंकिग और एसएससी जैसे कई विभागों द्वारा रिक्तियां निकाली गई हैं, जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है. कई छात्र छात्राएं कंपीटेटिव एक्जाम की तैयारी में लगे हैं, बस उन्हें तलाश है एक मौके की. 8वीं, 10वीं से लेकर डिप्लोमा व ग्रेजुएट किए उम्मदीवारों को सरकारी नौकरी देने के लिए विभिन्न विभागों ने आवेदन जारी किए हैं, जिसे उम्मीदवारों को समय रहते दिए गए दिशा-निर्देश के अनुसार भरना है. इस वक्त राज्य के कई सरकारी विभागों में भर्तियां निकली हुई है. योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह ऑनलाइन माध्यम से पदों के लिये आवेदन कर दें. तो चलिए जानते हैं विस्तार से किन सरकारी विभागों में भर्तियां निकली हुई है.
IBPS क्लर्क वैकेंसीज 2020 की संख्या बढ़ी, अब 2557 पदों के लिए करना है आवेदन
IBPS Clerk Recruitment 2020: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग परसोनल सेलेक्शन ने कुछ दिन पहले आईबीपीएस क्लर्क 2020 रिक्रूटमेंट के अंतर्गत 1557 पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किये थे. यह पुराने नोटिस के अनुसार था. हाल ही में आईबीपीएस ने एक और नोटिस जारी किया है जिसके तहत अब क्लर्क पदों की संख्या बढ़ाकर 2557 कर दी गई है.
केरल हाईकोर्ट में निकली नौकरी
HCK Office Attendant Recruitment 2020: केरल हाईकोर्ट ने ऑफिस अटेंडेंट के पदों भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है. इन पदों पर 12वीं पास उम्मदवार आवेदन कर सकते हैं. वहीं, इन पदों पर सभी उम्मीदवारों के लिए आवदेन ऑनलाइन आमंत्रित किए गए हैं. इच्छुक अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट www.hckrecruitment.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
AP Gram Sachivalayam 2020 परीक्षा का हॉल टिकट रिलीज, ऐसे करें डाउनलोड
AP Grama Sachivalayam Exam 2020 Hall Ticket Released: आंध्र प्रदेश स्टेट गवर्नमेंट ने एपी ग्राम सचिवालय परीक्षा 2020 का हॉल टिकट रिलीज कर दिया है. इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट का एड्रेस है – gramsachivalayam.gov.in.
BSF Constable फाइनल रिजल्ट 2020, दिल्ली और यूपी के लिए हुआ जारी, यहां से करें चेक
BSF Constable Final Result 2020 Declared For UP & Delhi Locations: बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स, बीएसएफ ने उत्तर प्रदेश और दिल्ली लोकेशंस के लिए कांस्टेबल पद का रिजल्ट घोषित कर दिया है. वे कैंडिडेट्स जिन्होंने इस साल यह परीक्षा दी हो वे बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम देख सकते हैं. रिजल्ट पीडीएफ फॉरमेट में होगा, जिसे स्क्रॉल करके कैंडिडेट लिस्ट में अपना नाम तलाश सकते हैं.
नाबार्ड असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड-ए लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी
नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट {National Bank for Agriculture and Rural Development-NABARD} ने असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड-ए भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. कैंडिडेट्स नाबार्ड असिस्टेंट मैनेजर लिखित परीक्षा का कॉल लेटर NABARD की ऑफिशियल वेबसाइट nabard.org से डाउनलोड कर सकते हैं. जो कैंडिडेट्स नाबार्ड में असिस्टेंट मैनेजर पद पर भर्ती के लिए आवेदन किये थे. उन्हें ऑफिशियल वेबसाइट परजाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा.
एसबीआई ने शुरू की नियुक्ति प्रक्रिया
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने शुक्रवार को विभिन्न विशेषज्ञ संवर्ग अधिकारी पदों के लिए 92 रिक्तियों के लिए भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करते हुए अधिसूचना जारी की. ऑनलाइन आवेदन 18 सितंबर से शुरू होता है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर है. इच्छुक और पात्र उम्मीदवार sbi.co.in/careers पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. पदों में प्रबंधक, उप प्रबंधक, डेटा ट्रेनर, डेटा अनुवादक, वरिष्ठ सलाहकार विश्लेषक, सहायक महाप्रबंधक, डेटा संरक्षण अधिकारी और जोखिम विशेषज्ञ शामिल हैं.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए