RRB NTPC Phase 2 Check Exam City & Date Updates: एनटीपीसी की परीक्षा के पहले इन बातों को जानना है जरूरी
RRB NTPC 2021 Admit Card, Exam Date, City, Center, Sarkari Result 2021, Sarkari Naukri Job 2021 Live Update: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने 35,208 रिक्तियों को भरने के लिए 24 दिसंबर 2020 को आधिकारिक तौर पर आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड 2020 जारी किया है। बोर्ड ने 06 जनवरी, 2021 को दूसरे चरण का आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी -1 2020 शहर सूचना जारी किया है. जिन उम्मीदवारों ने आरआरबी एनटीपीसी 2020 के लिए आवेदन किया है, वे दिए गए लिंक से क्षेत्रवार आरआरबी एनटीपीसी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं और शहर की सूचना की जांच कर सकते हैं. चरण 2 परीक्षा के लिए एक ही लिंक से. उम्मीदवार अपने पंजीकरण संख्या और लॉगिन पृष्ठ पर पासवर्ड भरकर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं. परीक्षा केंद्र, परीक्षा का समय और परीक्षा से पहले अन्य विवरणों को ध्यान से देखें. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे RRB NTPC 2020 के बारे में हर नवीनतम अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें.
इन छात्रों को मिलेगा सीबीटी में प्रवेश
सीबीटी 2 में वहीं प्रवेश कर पाएगा जो सीबीटी 1 में पास होगा। कुल वैकेंसी के 20 गुना उम्मीदवारों को सीबीटी 2 में प्रवेश दिया जाएगा। स्किल टेस्ट उसी उम्मीदवार का होगा जो सीबीटी 2 में पास होगा। स्किल टेस्ट के लिए कुल वैकेंसी के 8 गुना उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा।
दो चरणों में हो रही है आरआरबी एनटीपीसी की परीक्षा
सभी पदों के लिए 2 चरणों में सीबीटी (सीबीटी 1 और सीबीटी 2) होंगे और उसके बाद स्किल टेस्ट होगा.
कोरोना काल के दौरान ली जा रही है ये सावधानियां
परीक्षा केंद्रों को कोरोना से मुक्त रखने के लिए पहले सेनिटाइज कराया जाएगा. परीक्षा केंद्रों पर एक से दूसरे अभ्यर्थी के बीच छह फीट की दूरी होगी. परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड मास्क का इंतजाम भी करेगा. मानक के अनुरूप मास्क नहीं मिलने पर परीक्षा केंद्र से दूसरा मास्क दिया जाएगा.
ये छात्र पाएंगे सीबीटी 2 में प्रवेश
सीबीटी 2 में वहीं प्रवेश कर पाएगा जो सीबीटी 1 में पास होगा. कुल वैकेंसी के 20 गुना उम्मीदवारों को सीबीटी 2 में प्रवेश दिया जाएगा. स्किल टेस्ट उसी उम्मीदवार का होगा जो सीबीटी 2 में पास होगा। स्किल टेस्ट के लिए कुल वैकेंसी के 8 गुना उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा.
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी परीक्षा कुल अंक
दूसरे चरण की सीबीटी परीक्षा कुल 120 अंकों की होगी. इसमें जनरल अवेयरनेस के लिए 50, मैथमेटिक्स के लिए 35 और जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग के लिए 35 अंक निर्धारित किए गए हैं.
परीक्षा का समय
दोनों चरणों की परीक्षा के लिए कुल 90-90 मिनट का समय निर्धारित किया गया है. दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए सयम सीमा 120 मिनट होगी.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए