Sarkari Naukri 2020 Updates: राजस्थान में 6310 पदों पर होगी इंटरव्यू से भर्ती, पढ़ें डिटेल्स
Sarkari Result 2020, Sarkari Naukri Job 2020 Live News, RRB NTPC, UGC NET Admit card 2020: नौकरी पाने की इच्छा लिए कई लोग सालों साल मेहनत करते हैं. बैंकिंग, रेलवे और एसएससी के अलावा कई राज्य सरकार द्वारा भी विभागों में भी रिक्तियां निकाली गई हैं. कोरोना काल में युवाओं के पास सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है. इस वक्त राज्य के कई सरकारी विभागों में भर्तियां निकली हुई है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बिना विलंब किए पदों के ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
Punjab National Bank ने मैनेजर और सीनियर मैनेजर के पद पर निकाली वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई
पंजाब एंड सिंड बैंक, पीएनबी ने मैनेजर और सीनियर मैनेजर के 535 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं. योग्य उम्मीदवार बताए गए प्रारूप में अंतिम तिथि के पहले अप्लाई कर दें. यहां यह भी बताना आवश्यक हो जाता है कि ये आवेदन केवल ऑनलाइन हो सकते हैं. इसके लिए पीएनबी की आधिकारिक वेबसाइट pnbindia.in पर जाएं.
नेशनल बुक ट्रस्ट दे रहा है नौकरी का अवसर
नेशनल बुक ट्रस्ट (NBT) ने कई पदों पर भर्ती के लिये नोटिफिकेशन जारी किया है. नेशनल बुक ट्रस्ट ने जिन पदों के लिये आवेदन मांगे हैं, उसमें एडिटोरियल असिस्टेंट का पद शामिल है. इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 23 सितंबर 2020 तक इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं. इच्छुक उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे 23 सितंबर से पहले आवेदन करें, ताकि आखिरी तारीख पर वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक होने के कारण उन्हें कोई परेशानी न हो. साथ ही इस पद पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार के पास ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा हिंदी और अंग्रेजी में काम करने की दक्षता होनी चाहिए और पेज मेकर, एक्सेल व अन्य सॉफ्टवेयर पर काम करना भी आना चाहिए.
UPPSC: ऑफिसर समेत कई पदों पर भर्ती
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने मेडिकल ऑफिसर, वेटेरिनरी मेडिकल ऑफिसर, वेटिंग ऑफिसर, प्रिंसिपल, असिस्टेंट प्रोफेसर समेत कई पदों के लिए 610 वैकेंसी निकाली है. वहीं, पदों के अनुसार योग्यताएं भी निर्धारित की गई हैं. उम्मीदवार यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया में ट्रेनी के पद
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAIL) ने ट्रेनी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. ये भर्तियां दुर्गापुर स्टील प्लांट के मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पिटल में की जाएंगी. इसके तहत ट्रेनी नर्सेंज के पदों पर 82 उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी.
डिप्लोमा धारकों के लिए बिहार में नौकरी करने का मिल रहा है मौका
बिहार के पब्लिश हेल्थ इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट (PHED) ने जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए 288 रिक्तियां जारी की हैं. इन पदों पर डिप्लोमा किए अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. जारी पदों पर आवेदन ऑनलाइन आमंत्रित किए गए हैं, वहीं उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है. इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 27,000 रुपये/माह दिए जाने का प्रावधान है.
राजस्थान में ईसीजी टेक्नीशियन के 195 पदों की भर्तियां, 4 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन
राजस्थान सबोर्डिनेट एंड मिनिस्ट्रियल स्टाफ सलेक्शन बोर्ड (RSMSSB) ने ईसीजी टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 सितंबर से बढ़ाकर 4 नवंबर 2020 कर दी है. जो अभ्यर्थी अभी तक आवेदन फॉर्म अप्लाई नहीं कर पाए थे. वे अब 12 सितंबर से 4 नवंबर तक अप्लाई कर सकते हैं.
लेखक के बारे में
By शौर्य पुंज
मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए