Live Updates

Sarkari Naukri-Result Live 2022: रेलवे, बैंकिंग और एसएससी में निकलीं सैकड़ों नियुक्तियां,यहां देखें अपडेट

Updated:
विज्ञापन

Result 2022, Sarkari Naukri Job 2022, SSC GD Constable, SSC MTS Result 2021 Live Updates: सरकारी नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर आई है. इस वक्त रेलवे, बैंकिंग और एसएससी जैसे कई विभागों में बंपर नौकरियां निकली हैं, जिनके लिए आवेदन जारी है.

विज्ञापन

झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन में निकली नियुक्ति

झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर वैकेंसी जारी हुई है. झारखंड में नौकरी (Sarkari Naukri) करने का सुनहरा मौका है. इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 110 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. इसमें आवेदन करने से पहले JPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को अच्छे से देख लें.

युवाओं के लिए निकलीं 130 पदों पर भर्तियां

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने केरल क्षेत्र में युवाओं के लिए कुल 130 पदों पर भर्तियां निकाली हैं. उम्मीदवार अपर डिवीजन क्लर्क (यूडीसी), स्टेनोग्राफर और मल्टी-टास्किंग स्टाफ के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esic.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. अभ्यर्थियों के पास 15 फरवरी, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन करने का समय है.

यूकेएसएसएससी के जरिये भरी जाएगी 272 रिक्तियां

उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने 10 जनवरी 2021 से पुलिस दूरसंचार विभाग में ग्रुप- ‘सी’ के तहत चीफ कांस्टेबल के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर आवेदन जमा कर सकते हैं. यह भर्ती परीक्षा 272 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए की जा रही है.

बिहार लोक सेवा आयोग ने स्थगित की सीडीपीओ भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने महत्वपूर्ण नोटिस जारी करते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी भर्ती ( विज्ञापन संख्या- 03/2021) की प्रारंभिक परीक्षा को स्थगित कर दिया है.

इंस्‍ट्रक्‍र की हो रही भर्ती

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोब (UPSSSC) ने आईटीआई इंस्ट्रक्टर भर्ती 2022 के लिए आवेदन मांगे हैं. इसके तहत 2504 आईटीआई इंस्ट्रक्टर की भर्ती होगी. इच्‍छुक एवं योग्‍य उम्‍मीदवार यूपीएसएससी की वेबसाइट http://upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 8 फरवरी 2022 है.

बिहार पुलिस में 365 भर्ती

बिहार में मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग सिपाही के 365 पदों पर भर्तियां की जा रही हैं. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर जल्द से जल्द आवेदन कर सकते हैं. भर्तियों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख कल यानि कि 18 जनवरी है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola