RRC Group D Exam 2021 Live Updates: इस दिन जारी हो सकता है रेलवे ग्रुप डी का एडमिट कार्ड, मिलेगी इतनी सैलरी, यहां देखें डिटेल rrbcdg.gov.in
RRC Group D 2021 Admit Card, Sarkari Result 2021, Exam date, Exam City Live Updates: रेलवे की ग्रुप डी की परीक्षा का आयोजन अप्रैल महिने में शुरू होने वाली है. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, आरआरबी ग्रुप डी 2019-20 भर्ती के तहत 1.15 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है. रेलवे एडमिट कार्ड से पहले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा तिथि, स्थल और यात्रा पास भी जारी करेगा. फिलहाल रेलवे बोर्ड द्वारा एनटीपीसी की परीक्षा का आयोजन होने जा रहा है, एनटीपीसी की परीक्षा खत्म होने के बाद रेलवे भर्ती बोर्ड ग्रुप डी के पदों पर भर्ती के लिए पहले स्टेज की कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा आयोजित करेगा. यहां देखें रेलवे परीक्षा से जुड़ी हर डिटेल
RRC Group D: वेतनमान
RRB ग्रुप-D के कर्मचारियों को शुरुआत में वेतन 18,000 बेसिक पे मिलता है. जो 7 वें वेतन आयोग के लेवल-1 के अन्तर्गत आता है. इसलिए सभी पोस्ट पर समान सैलरी होती है. वहीं भत्तों का आबंटन पोस्ट के स्थान के आधार पर होता है.
पीबी-1 के तहत चयनित उम्मीदवारों को प्रति महीने 15600-60600 की सैलरी मिलेगी
पीबी-2 के तहत चयनित उम्मीदवारों को प्रति महीने 29900-104400 की सैलरी मिलेगी
पीबी-3 के तहत चयनित उम्मीदवारों को प्रति महीने 46800-117300 की सैलरी मिलेगी
पीबी-5 के तहत चयनित उम्मीदवारों प्रति महीने 112200-201000 की सैलरी मिलेगी
मार्क्स नॉर्मलाइजेशन और नेगेटिव मार्किंग
सीबीटी में मार्क्स नॉर्मलाइजेशन की पद्धति अपनाई जाएगी। कुल वैकेंसी के तीन गुना उम्मीदवारों को पीईटी के लिए बुलाया जाएगा
रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा : चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के आधार पर किया जाएगा. सीबीटी में सफल उम्मीदवारों को पीईटी में बुलाया जाएगा.
Steps: How to download RRC Group D Admit Card
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक आरआरसी वेबसाइट पर पुनर्निर्देशित दिए गए लिंक पर क्लिक करें
पंजीकरण संख्या, dob और सुरक्षा कोड सहित अपने क्रेडेंशियल दर्ज करें
सबमिट पर क्लिक करें
परीक्षा तिथि और शहर के साथ आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर दिखाई देता है। इसे भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें
RRC Group D Exam: परीक्षा पैटर्न
आरआरसी ग्रुप डी ऑनलाइन परीक्षा में सामान्य विज्ञान (25 मार्क्स) के 100 प्रश्न होंगे; सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स (20 मार्क्स); सामान्य अंकगणित, सामान्य बुद्धि और तर्क (30 अंक) और गणित (25 अंक)। परीक्षण की अवधि 90 मिनट (1 घंटे और 30 मिनट) होगी. गलत उत्तरों के लिए नकारात्मक अंकन किया जाएगा। प्रत्येक प्रश्न के लिए आवंटित अंकों के 1 / 3rd को प्रत्येक गलत उत्तर के लिए काट दिया जाएगा.
ऐसे होगा सिलेक्शन
ग्रुप डी पदों पर उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट के आधार पर किया जाएगा. इसके बाद डॉक्यूमेंट्स की वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच होगी.कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट में जनरल साइंस, मैथेमेटिक्स, जनरल इंटेलीजेंस एंड रीजनिंग और जनरल अवेयरनेस से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे. हर गलत जवाब के लिए नेगेटिव मार्किंग की जाएगी.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए