ePaper

RRB NTPC, Group D Exam Dates: रेलवे एनटीपीसी और ग्रुप डी एक्जाम के लिए इन टॉपिक्स को करें रिवाइज, इसी महीने होने वाली है परीक्षा

Updated at : 02 Jul 2021 6:00 PM (IST)
विज्ञापन
RRB NTPC, Group D Exam Dates: रेलवे एनटीपीसी और ग्रुप डी एक्जाम के लिए इन टॉपिक्स को करें रिवाइज, इसी महीने होने वाली है परीक्षा

RRB NTPC, Group D Exam Dates: रेलवे भर्ती बोर्ड ने गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (एनटीपीसी) भर्ती परीक्षा के सातवें चरण की तारीखें जारी कर दी हैं. कंप्यूटर आधारित एनटीपीसी परीक्षा 23, 24, 26 और 31 जुलाई को होगी. परीक्षा में बैठने के लिए कुल 2.78 लाख उम्मीदवारों ने नामांकन किया था. आरआरबी के अनुसार, परीक्षा से चार दिन पहले ई-कॉल लेटर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध कराया जाएगा, और परीक्षा शहर और मुफ्त यात्रा प्राधिकरण देखने के लिए लिंक परीक्षा से दस दिन पहले उपलब्ध होगा. रेलवे की एनटीपीसी की परीक्षा के बाद ग्रुप डी की परीक्षा आयोजित करवाने की उम्मीद की जा रही है. इस परीक्षा में दसवीं लेवल के प्रश्न पूछे जाएंगे. तो आइए देखें ग्रुप डी की परीक्षा के लिए किस टॉपिक्स की पढ़ाई करनी होगी.

विज्ञापन

रेलवे भर्ती बोर्ड ने गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (एनटीपीसी) भर्ती परीक्षा के सातवें चरण की तारीखें जारी कर दी हैं. कंप्यूटर आधारित एनटीपीसी परीक्षा 23, 24, 26 और 31 जुलाई को होगी. परीक्षा में बैठने के लिए कुल 2.78 लाख उम्मीदवारों ने नामांकन किया था. आरआरबी के अनुसार, परीक्षा से चार दिन पहले ई-कॉल लेटर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध कराया जाएगा, और परीक्षा शहर और मुफ्त यात्रा प्राधिकरण देखने के लिए लिंक परीक्षा से दस दिन पहले उपलब्ध होगा. आरआरबी ने उम्मीदवारों को कोविड दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी- एनटीपीसी परीक्षा में उपस्थित होने के लिए फेस मास्क का उपयोग अनिवार्य है. आरआरबी अधिसूचना में उल्लेख किया गया है, “उम्मीदवारों को केवल फेस मास्क और फेस मास्क पहनने पर ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी.”

भर्ती बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर सीबीटी 1 परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है. अभ्यर्थी परीक्षा शेड्यूल की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए कर सकते हैं.

रेलवे की एनटीपीसी की परीक्षा के बाद ग्रुप डी की परीक्षा आयोजित करवाने की उम्मीद की जा रही है. इस परीक्षा में दसवीं लेवल के प्रश्न पूछे जाएंगे. तो आइए देखें ग्रुप डी की परीक्षा के लिए किस टॉपिक्स की पढ़ाई करनी होगी.

इन टॉपिक्स को करें कवर

जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग

अनुरूपता (Analogies), वर्णानुक्रमनुसार और संख्या श्रंखला ( Alphabetical and Number Series), कोडिंग व डिकोडिंग, मैथमेटिकल ऑपरेशन, रिलेशनशिप, सिलोजिज्म, जंबलिंग, वेन डायग्राम, डाटा इंटरप्रिटेशन एंड सफिशिएंसी, समानताएं व अंतर, एनालिटिकल रीजनिंग, क्लासिफिकेशन, दिशाएं, कथन- तर्क व धारणाएं आदि.

जनरल साइंस (सामान्य विज्ञान)

10वीं स्तर के कोर्स के फिजिक्स, केमिस्ट्री व बायोलॉजी के विषय पढ़ें.

जनरल अवेयरनेस एंड करंट अफेयर

सामयिकी पर सामान्य जागरुकता विज्ञान एवं प्रोद्यौगिकी, खेलकूद, संस्कृति, व्यक्ति विशेष, अर्थशास्त्र, राजनीति व अन्य महत्वपूर्ण विषयों को पढ़ें.

वेतनमान

RRB ग्रुप-D के कर्मचारियों को शुरुआत में वेतन 18,000 बेसिक पे मिलता है. जो 7 वें वेतन आयोग के लेवल-1 के अन्तर्गत आता है. इसलिए सभी पोस्ट पर समान सैलरी होती है। वहीं भत्तों का आबंटन पोस्ट के स्थान के आधार पर होता है.

पीबी-1 के तहत चयनित उम्मीदवारों को प्रति महीने 15600-60600 की सैलरी मिलेगी

पीबी-2 के तहत चयनित उम्मीदवारों को प्रति महीने 29900-104400 की सैलरी मिलेगी

पीबी-3 के तहत चयनित उम्मीदवारों को प्रति महीने 46800-117300 की सैलरी मिलेगी

पीबी-5 के तहत चयनित उम्मीदवारों प्रति महीने 112200-201000 की सैलरी मिलेगी

भत्ते व अन्य लाभ

RRB Group D Salary: उम्मीदवारों के मिलेंगे ये भत्ते

1. महंगाई भत्ता (Dearness Allowance-DA)

2. दैनिक भत्ता, 8 किलोमीटर से ज्यादा पर माइलेज भत्ता (Daily Allowance, Mileage Allowance beyond 8 km)

3. परिवहन भत्ता (Transport Allowance-TPA)

4. मकान किराया भत्ता ( House Rent Allowance-HRA)

5. अवकाश के मामले में मुआवजा Compensation in case of Holidays

6. नाइट ड्यूटी के लिए भत्ता ( Allowance For Night Duty)

7. निर्धारित वाहन भत्ता (Fixed Conveyance Allowance)

8. ओवरटाइम भत्ता (Overtime Allowance-OTA)

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola