Live Updates

RRB NTPC Result 2021 Declared LIVE: रेलवे एनटीपीसी का रिजल्ट जारी, यहां देखें अपने रीजन का डायरेक्ट लिंक

Updated:
विज्ञापन

RRB NTPC Result 2021: भारतीय रेलवे रिक्रूटमेंट सेल की तरफ से एनटीपीसी सीबीटी-1 रिजल्ट जारी किया जा चुका है.आरआरबी ने मुजफ्फरपुर, बिलासपुर, सिलीगुड़ी,भुवनेशवर,अजमेर,चेन्नई समेत कई रीजन के रिजल्‍ट जारी किए हैं. जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वह रीजनल वेबसाइट पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं

विज्ञापन

RRB NTPC Result: चयनित उम्मीदवारों का ऐसा होगा पद के अनुसार वेतनमान

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, चयनित उम्‍मीदवारों को इतने वेतन पर नौकरी पर रखा जाएगा. जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट- 19,900/- अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट- 19,900/- जूनियर टाइम कीपर- 19,900/- ट्रैन्स क्लर्क- 19,900/- कॉमर्शियल कम टिकट क्लर्क- 21,700/- ट्रैफिक असिस्टेंट- 25,500/- सीनियर टाइम कीपर- 29,200/- सीनियर कॉमरशियल कम टिकट क्लर्क- 29,200/- सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट- 29,200/- जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट- 29,200/- गुड्स गार्ड- 29,200/- स्टेशन मास्टर – 35,400/- कॉमरशियल अप्रेंटिस – 35,400/-

RRB NTPC Result : इन पदों पर होगी भर्तियां

रेलवे एनटीपीसी में जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, जुनियर टाइम कीपर, सिनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, सिनियर टाइम कीपर समेत कुल 35,000 से अधिक पदों पर भर्तियां की जानी हैं. उम्‍मीदवार ग्रेजुएट अथवा 12वीं पास पदों पर चयनित किए जाएंगे. योग्‍य उम्‍मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्‍ट/ टाइप टेस्‍ट के आधार पर किया जाएगा.

CBT 1 में क्‍वालिफाई हुए उम्‍मीदवार अब CBT 2 में शामिल होंगे

CBT 1 में क्‍वालिफाई हुए उम्‍मीदवार अब CBT 2 में शामिल होने के पात्र होंगे. अगले राउंड के एग्‍जाम की जानकारी वेबसाइट पर जारी की जा चुकी है. इस भर्ती से जुड़ी अन्‍य सभी जानकारियां पाने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं.

रिजल्‍ट के लिए रेलवे की रीजनल वेबसाइट देखें

रिजल्‍ट रेलवे की रीजनल वेबसाइट पर जारी किए गए हैं. आधिकारिक रीजनल वेबसाइट की लिस्‍ट इस प्रकार है. आरआरबी गुवाहाटी (www.rrbguwahati.gov.in) आरआरबी जम्मू (www.rrbjammu.nic.in) कोलकाता (www.rrbkolkata.gov.in) मालदा (www.rrbmalda.gov.in) मुंबई (www.rrbmumbai.gov.in) मुजफ्फरपुर (www.rrbmuzaffarpur.gov.in) पटना (www.rrbpatna.gov.in) रांची (www.rrbranchi.gov.in) सिकंदराबाद (www.rrbsecunabad.nic.in) अहमदाबाद (www.rrbahmedabad.gov.in) अजमेर (www.rrbajmer.gov.in) इलाहाबाद (www.rrbald.gov.in) बैंगलोर (www.rrbbnc.gov.in) भोपाल (www.rrbbplpl.nic.in) भुवनेश्वर (www.rrbbbs.gov.in) बिलासपुर (www.rrbbilaspur.gov.in) चंडीगढ़ (www.rrbcdg.gov.in) चेन्नई (www.rrbchennai.gov.in) गोरखपुर (www.rrbgorakhpur.gov.in) सिलीगुड़ी (www.rrbsiliguri.org) तिरुवनंतपुरम (www.rrbthiruvananthpuram.gov.in)

रेलवे बोर्ड ने रीजन वाइस मेरिट लिस्‍ट और कट-ऑफ जारी किया

बोर्ड ने रीजन वाइस मेरिट लिस्‍ट और कट-ऑफ जारी किया है. कैंडिडेट्स अपने रीजन की ऑफिशियल वेबसाइट पर कट-ऑफ लिस्‍ट चेक कर सकते हैं. कुछ रीजन के मेरिट और कट-ऑफ जारी होने अभी बाकी हैं जिन्‍हें उम्‍मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे.

इन रीजन का परिणाम निकला

आरआरबी ने मुजफ्फरपुर, बिलासपुर, सिलीगुड़ी, भुवनेशवर, अजमेर, चेन्नई समेत कई रीजन के रिजल्‍ट जारी किए हैं. जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वह अपने रीजनल वेबसाइट पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola