Live Updates

RRB NTPC Admit Card 2021 Updates: रेलवे भर्ती बोर्ड ने जारी किया सीबीटी 1 फेज 4 के लिए डिटेल, यहां देखें शेड्यूल

Updated:
विज्ञापन

RRB NTPC Phase 4 CBT 2021 Admit Card, Sarkari Result 2021, Exam date, Exam City Live Updates: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने आधिकारिक वेबसाइट पर सीबीटी 1 परीक्षा के चरण 4 के लिए शहर की सूचना जारी की है। चरण 4 के उम्मीदवार शहर की सूचना के माध्यम से परीक्षा शहर, तारीख और अन्य विवरणों की जांच कर सकते हैं. चरण 4 की परीक्षा लगभग 15 फरवरी, 2021 से 03 मार्च, 2021 तक होने वाली है.15 लाख छात्र। कुल 1.26 करोड़ छात्रों ने 35,208 रिक्तियों को भरने के लिए आवेदन भरा है। जिन उम्मीदवारों ने आरआरबी एनटीपीसी 2021 के लिए आवेदन किया है, वे नीचे दिए गए लिंक से क्षेत्रवार आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

विज्ञापन

15 फरवरी से 3 मार्च तक आयोजित की जाएगी परीक्षा

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC परीक्षा के चौथे चरण को 15 फरवरी से 3 मार्च तक आयोजित की जाएगी. परीक्षा का एडमिट कार्ड 11 फरवरी को जारी किया जाएगा.

परीक्षा से 4 दिन पहले जारी किए जाएंगे एडमिट कार्ड

एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले जारी किए जाएंगे. चौथे फेज के एग्‍जाम के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक 11 फरवरी को लाइव होगा. जिन उम्‍मीदवारों का एग्‍जाम इस फेज में है उन्‍हें उनके रजिस्‍टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल पर इसकी जानकारी भेज दी जाएगी. जिन उम्‍मीदवारों को आज एग्‍जाम सिटी और डेट की जानकारी नहीं मिलेगी, उनका एग्‍जाम अगले फेज में होगा.

कोविड-19 महामारी को देखते हुए जरूरी सोशल डिस्टैंसिंग का हो रहा है पालन

एनटीपीसी परीक्षा के लिए 1.25 करोड़ आवेदनों और कोविड-19 महामारी को देखते हुए जरूरी सोशल डिस्टैंसिंग को सुनिश्चित करने के लिए फर्स्ट स्टेज सीबीटी 1 का आयोजन चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है.

परीक्षा का कट ऑफ

परीक्षा के लिए कट ऑफ में और बदलाव होने की उम्मीद है. RRB NTPC CEN 03/2019 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की संख्या के आधार पर, CBT परीक्षाओं के 4 से 5 चरण होने की उम्मीद है. 27 लाख उम्मीदवारों के लिए दूसरा चरण 16 जनवरी 2021 से शुरू होगा.

11 फरवरी को होगा एडमिट कार्ड जारी

आरआरबी एनटीपीसी की चौथी फेज की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे. रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार फेज-4 की परीक्षा (RRB NTPC 4th Phase Exam) 15 फरवरी से शुरू हो रही है. एडमिट कार्ड एग्जाम से 4 दिन पहले जारी किए जाते हैं, इस हिसाब से 11 फरवरी को परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा.

15 लाख उम्‍मीदवार एग्‍जाम में शामिल होंगे परीक्षा में

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने चौथे फेज के एग्‍जाम के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है. इस फेज में लगभग 15 लाख उम्‍मीदवार एग्‍जाम में शामिल होंगे जिसके लिए 15 फरवरी से ऑनलाइन परीक्षा शुरू होगी. तीसरे फेज के एग्‍जाम अभी जारी हैं जिसमें जो 12 फरवरी को खत्‍म होंगे. बोर्ड द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, एग्‍जाम अभी जारी हैं जिसमें जो 12 फरवरी को खत्‍म होंगे. बोर्ड द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, एग्‍जाम सिटी और डेट की जानकारी जारी की जा चुकी है. उम्‍मीदवार rrbcdg.gov.in पर नज़र बनाकर रखें.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola