RSMSSB Patwari Result 2021 Live:इस दिन आएगा राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट,यहां से कर सकेंगे चेक
RSMSSB Patwari Result 2021Live: राजस्थान के बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है. राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जल्द जारी कर दिया जाएगा. उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे वो RSMSSB की वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
RSMSSB Patwari Result 2021: वैकेंसी में हुई बढ़ोत्तरी
आरएसएमएसएसबी ने पटवारी भर्ती परीक्षा में पदों की संख्या बढ़ा दी है. इसके पहले जहां 5378 पदों पर नियुक्तियां होनी थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 5610 कर दिया गया है. वहीं इस भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं.
जारी किया जा चुका है आंसर की
राजस्थान में पटवारी के पद पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा की आंसर-की जारी हो गई है. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट- rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आंसर की (RSMSSB Patwari Answer Key 2021) चेक कर सकते हैं.
इस दिन आएगा रिजल्ट
राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा एग्जाम होने के बाद अभ्यर्थी अब रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं. अक्टूबर 2021 में आयोजित हुए एग्जाम के बाद मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि रिजल्ट इसी महीने के अंत में जारी कर दिया जाएगा.
RSMSSB Patwari Result 2021: वैकेंसी डिटेल्स
राजस्थान सबोर्डिनेट मिनिस्टीरियल स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड की ओर से जारी इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 जनवरी 2020 को शुरू हुई थी. पहले इस वैकेंसी के माध्यम से 4421 पदों पर भर्तियां होनी थी बाद में 957 पद बढ़ा दिए गए. अब कुल 5378 पदों पर भर्तियां होंगी.
इन स्टेप्स को फॉलो कर रिजल्ट चेक कर सकेंगे
रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- जाना होगा.
वेबसाइट की होम पेज Recruitment पर उपलब्ध पर जाएं.
अब Direct Recruitment of Patwari- 2021 पर क्लिक करें.
यहां Result पर क्लिक करें.
अब रिजल्ट का पीडीएफ फाइल खुलेगा.
उम्मीदवार रोल नंबर और नाम की मदद से रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
RSMSSB Patwari Result 2021: यहां चेक कर सकेंगे रिजल्ट
एग्जाम में शामिल होने वाले अभ्यर्थी rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. एग्जाम से जुड़े अपडेट देखने के लिए अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर ही जाना होगा.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए