UGC NET Result 2022: इस दिन आएगा यूजीसी नेट का रिजल्ट, ugcnet.nta.nic.in पर यूं देख सकेंगे

UGC NET Result 2022: यूजीसी-नेट दिसंबर 2020 और जून 2021 परीक्षाओं के परिणाम एक या दो दिन में घोषित किए जाएंगे.
UGC NET Result 2022: जिन उम्मीदवारों ने UGC NET की परीक्षा दी है और परिणाम का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें पता होना चाहिए कि एक या दो दिन में परिणाम आ जाएंगे. विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने एक अधिसूचना के माध्यम से कहा है कि यूजीसी-नेट दिसंबर 2020 और जून 2021 परीक्षाओं के परिणाम एक या दो दिन में घोषित किए जाएंगे. परिणाम राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा जारी किया जाएगा. इसे जांचने के लिए, उम्मीदवारों को अपने यूजीसी नेट आवेदन संख्या, जन्म तिथि और पासवर्ड के साथ तैयार रहना होगा.
यूजीसी द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, यूजीसी नेट का रिजल्ट 17 या 18 फरवरी 2022 को जारी कर दिया जाएगा. यूजीसी के चेयरमैन (UGC Chairman) प्रोफेसर एम जगदीश कुमार (Prof M Jagdesh Kumar) ने बताया है कि ‘राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) रिजल्ट को लेकर यूजीसी और एनटीए साथ मिलकर तेजी से काम कर रहे हैं. पूरी कोशिश की जा रही है कि अगले एक से दो दिन में यूजीसी नेट का रिजल्ट जारी कर दिया जाए.’
-
स्टेप 1: एनटीए द्वारा यूजीसी नेट रिजल्ट जारी किए जाने के बाद, उम्मीदवारों को यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाना होगा.
-
स्टेप 2: होमपेज पर ‘UGC NET 2021 result’ लिंक (एक्टिव होने के बाद) पर क्लिक करना होगा.
-
स्टेप 3: इसके बाद अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि या पासवर्ड टाइप करके लॉग इन करना होगा. यूजीसी नेट 2021 रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा.
-
स्टेप 4: इसे आप चेक कर सकेंगे.
-
स्टेप 5: इसके अलावा भविष्य के लिए प्रिंट आउट भी ले सकते हैं.
कोविड महामारी के कारण यूजीसी नेट दिसंबर 2020 और यूजीसी नेट जून 2021 दोनों परीक्षाएं अपने पूर्व निर्धारित समय पर नहीं हो सकी थीं. दोनों साइकल के एग्जाम्स एक साथ नवंबर 2021 से लेकर जनवरी 2022 तक कराए गए थे. एनटीए ने 20 नवंबर 2021 से लेकर 05 जनवरी 2022 के बीच परीक्षाएं संचालित की थी. कुल 81 विषयों के लिए देश के 239 शहरों में 837 केंद्रों पर यूजीसी नेट परीक्षा (UGC NET Exam) आयोजित की गई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




