अपने Skill से करें Job में ग्रोथ, बढ़ती है स्थिरता और वेतन भी

Published by : Shaurya Punj Updated At : 25 Oct 2022 11:05 PM

विज्ञापन

Skill and Job Growth: डिग्री के आधार पर यदि आप जॉब प्राप्त कर लेते हैं तो भी जॉब में स्थिरता लाने और ग्रोथ के लिए स्किल बेहद महत्वपूर्ण आयाम हो जाता है.

विज्ञापन

वर्तमान में सभी की ख्वाहिश एक अच्छे जॉब की होती है. लेकिन जॉब प्राप्त करने से ज्यादा महत्वपूर्ण जॉब की स्थिरता तथा ग्रोथ को प्राप्त करना होता है. इस संदर्भ में सबसे सहायक तथ्य आपका बेहतर स्किल ही होता है.

स्किल रखता है विशेष मायने

सामान्यतया देखा जाता है कि युवा डिग्री को ज्यादा महत्व देते हैं. डिग्री एक अनिवार्य तथ्य है. परंतु जॉब प्राप्त करने के संदर्भ में स्किल भी विशेष मायने रखता है. डिग्री के आधार पर यदि आप जॉब प्राप्त कर लेते हैं तो भी जॉब में स्थिरता लाने और ग्रोथ के लिए स्किल बेहद महत्वपूर्ण आयाम हो जाता है.

विकसित स्किल से होता है फायदा

जॉब अस्थिरता की स्थिति किसी भी कार्मिक के लिए बेहद तनावपूर्ण होती है. विशेषकर प्राइवेट सेक्टर में कब् जॉब चली जाए कहा नहीं जा सकता है. लेकिन आपका अगर स्किल विकसित है तो फिर आप कंपनी की आवश्यकता बन जाते हैं. इसलिए कंपनी प्रबंधन को आपको हटाने के लिए सौ बार सोचना पड़ता है. ऐसे में समय समय पर होनेवाली कार्मिकों की छटनी के दायरे में आप नहीं आते हैं. आपको जॉब स्थिरता की स्थिति प्राप्त होती है.

वेतन में बढ़ोतरी होती है हर कार्मिक की ख्वाहिश

जॉब करनेवाले हर कार्मिक की ख्वाहिश होती है कि उसके वेतन में बढ़ोतरी हो. जब आपका स्किल बेहतर रहता है तो कंपनी प्रबंधन आपके अहमियत को पहचानता है. आपको संगठन से जोड़े रखने के लिए कंपनी प्रबंधन द्वारा समय समय पर आपकी सैलरी को बढ़ाया जाता रहता है आपकी पद्दोन्नति की जाती रहती है.

अकाउंटिंग स्किल के विकास पर फोकस

अकाउंटिंग क्षेत्र में वर्तमान में इनकम टैक्स, जीएसटी, कंपनी लॉ के संदर्भ में जॉब के प्रचुर अवसर उत्पन्न होते देखे जा रहे हैं. इन अवसरों का लाभ उठाने के लिए आवश्यक है कि अकाउंटिंग स्किल को विकसित किया जाए. ऐसे में ई लर्निंग प्लेटफॉर्म टैक्स4वेल्थ जैसे संस्थानों ने ऐसे ट्रेनिंग पाठ्यक्रम को तैयार किया है जिसका मुख्य उद्देश्य ही अकाउंटिंग स्किल के विकास पर फोकस है. टैक्स4वेल्थ के सीईओ श्री हिमांशु कुमार बताते हैं कि अगर आपने अपने स्किल पर फोकस कर लिया तो जॉब सुरक्षा की गारंटी मिल जाती है. विशेषकर अकाउंटिंग स्किल के संदर्भ में तो स्किल बेहद मायने रखता है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola