Sarkari Naukri: गढ़वा व्यवहार न्यायालय में फोर्थ ग्रेड सेवा बहाली के लिए इस दिन से शुरू होगा इंटरव्यू

Updated at : 29 Sep 2023 5:56 AM (IST)
विज्ञापन
MDL Recruitment

MDL Recruitment

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव कुमार विपुल ने बताया कि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश शरण सिंह के आदेशानुसार सभी अभ्यर्थियों को साक्षात्कार हेतु निर्धारित तिथि को अपने प्रमाण-पत्रों की मूल प्रति व परिचय पत्र के साथ व्यवहार न्यायालय गढ़वा में सुबह सात बजे उपस्थित होना होगा.

विज्ञापन

Jharkhand Mein Sarkari Naukri: व्यवहार न्यायालय गढ़वा में आमंत्रित किये गये फोर्थ ग्रेड सेवा बहाली के लिये 30 सितम्बर से साक्षात्कार लिया जायेगा. आवेदित अभ्यर्थी अपने रौल नंबर के अनुसार साक्षात्कार में शामिल होंगे. इसकी जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव कुमार विपुल ने बताया कि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश शरण सिंह के आदेशानुसार सभी अभ्यर्थियों को साक्षात्कार हेतु निर्धारित तिथि को अपने प्रमाण-पत्रों की मूल प्रति व परिचय पत्र के साथ व्यवहार न्यायालय गढ़वा में सुबह सात बजे उपस्थित होना होगा. प्रवेश-पत्र अप्राप्त होने की स्थिति में अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए निर्धारित तिथि की सुबह सात बजे प्रभारी न्यायाधीश, व्यवहार न्यायालय, गढ़वा के कार्यालय में एक फोटोग्राफ के साथ सम्पर्क कर दूसरी प्रति प्राप्त कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि साक्षात्कार के लिए निर्धारित तिथि और समय के अनुसार, 30 सितम्बर को दफ्तरी पद के लिए रोल नंबर 30001 से 30079 का साक्षात्कार लिया जायेगा.

चपरासी पद के लिए एक अक्टूबर को क्रमांक 10001 से 10300, तीन अक्टूबर को 10301 से 10780, चार अक्टूबर को 10781 से 11200 तक, पांच अक्टूबर को 11261 से 11740 तक, छह अक्टूबर को 11741 से 12220, सात अक्टूबर को 12221 से 12700, आठ अक्टूबर को 12701 से 13500, नौ अक्टूबर को 13501 से 13980, 10 अक्टूबर को 13981 से 14460, 11 अक्टूबर को 14461 से 14940 तक, 12 अक्टूबर को 14941 से 15420, 13 अक्टूबर को 15421 से 15900, 14 अक्टूबर को 15901 से 16300, 15 अक्टूबर को 16301 से 16700, 16 अक्टूबर को 16701 से 17180, 17 अक्टूबर को 17181 से 17660 और 18 अक्टूबर को 17661 से 17948 रौल नंबर तक के अभ्यर्थी साक्षात्कार में शामिल होंगें. जबकि चालक पद के लिये दिनाँक 14 अक्टूबर को क्रमांक 20001 से 20150 तक तथा 15 अक्टूबर को 20151 से 20293 क्रमांक तक अभ्यर्थी साक्षात्कार में शामिल होंगे.

Also Read: झारखंड में सरकारी नौकरी: 444 महिला सुपरवाइजर पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, देखें कितनी चाहिए योग्यता

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola