JEE Main 2022 Application: जेईई मेन रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट कल,जानें कैसे करें आवेदन

Updated at : 04 Apr 2022 6:01 PM (IST)
विज्ञापन
JEE Main 2022 Application: जेईई मेन रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट कल,जानें कैसे करें आवेदन

JEE Main 2022 Application: जेईई मेन 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया को मंगलवार, 5 अप्रैल को बंद हो जाएगी. इच्छुक उम्मीदवार जेईई मेन्स 2022 के लिए jeemain.nta.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कल रात 9:50 बजे तक कर सकते हैं.

विज्ञापन

JEE Main 2022 Application: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया को मंगलवार, 5 अप्रैल को बंद हो जाएगी. इंजीनियरिंग के इच्छुक उम्मीदवार जो जेईई मेन्स 2022 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट-jeemain.nta.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कल रात 9:50 बजे तक कर सकते हैं.

इस परीक्षा का आयोजन असमी, मराठी, बांग्ली, मलयालम, पंजाबी, तमिल, तेलुगू, हिंदी, अग्रेंजी सहित कई भाषाओं में होगा. जेईई मेन 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय उम्मीदवार ध्यान से आवेदन फॉर्म भरें कारण कि एक बार आवेदन जमा होने के बाद उसमें सुधार या बदलाव नहीं किया जा सकेगा.

जेईई मेन 2022: एक्जाम मोड

आधिकारिक बयान में कहा गया है कि जेईई मेन 2022 हिंदी, अंग्रेजी और गुजराती के अलावा असमिया, बंगाली, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, उर्दू में आयोजित किया जाएगा. यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि उम्मीदवारों को जेईई मेन्स आवेदन पत्र भरते समय प्रश्न पत्र का तरीका चुनना होगा. फॉर्म भरते समय भाषा मोड का चयन करना न भूलें. परीक्षा के मोड को बदलने का विकल्प बाद में उपलब्ध नहीं होगा, इसलिए उम्मीदवारों को याद रखना चाहिए कि वे इसे मिस न करें.

नीचे दिए स्टेप को फॉलो कर जेईई मेन एप्लीकेशन फॉर्म 2022 भरें (Steps to fill the JEE Main Application Form 2022)

1. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं.

2. ईमेल पता और मोबाइल फोन नंबर भरकर रजिस्टर करें.

3.ऑनलाइन आवेदन भरने से एक “आवेदन संख्या” उत्पन्न होगी. इसे नोट कर लें.

4.सिस्टम जनरेटेड पंजीकरण या आवेदन संख्या का उपयोग करके, जेईई मेन 2022 आवेदन पत्र को पूरा करें.

5.फोटोग्राफ और हस्ताक्षर सहित स्कैन किए गए दस्तावेज अपलोड करें.

6.आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें.

7.जेईई मेन आवेदन जमा करें.

8.कन्फर्मेशन पेज को डाउनलोड करें, सेव करें और प्रिंटआउट निकालें.

इस साल जेईई मेन की परीक्षा दो सत्रों में होगी. जेईई सत्र 1 परीक्षा 21 अप्रैल, 24 अप्रैल, 25 अप्रैल, 29 अप्रैल, 1 मई और 4 मई, 2022 को आयोजित होने वाली है. आवेदक इस बात का ख्याल रखें कि आवेदन पत्र जमा करने के बाद किसी भी सुधार की अनुमति नहीं दी जाएगी। एनटीए द्वारा जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है, “आवेदन पत्र जमा करने के बाद ऑनलाइन आवेदन पत्र के विवरण में सुधार की अनुमति नहीं दी जाएगी. इसलिए उम्मीदवारों को बेहद सावधान रहना होगा.”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola