IBPS RRB PO Final Result 2022: आरआरबी का प्रोविजनल रिजल्ट जारी, ऐसे देखें अपना परिणाम

Published by : Shaurya Punj Updated At : 02 Jan 2023 4:43 PM

विज्ञापन

IBPS RRB PO Final Result 2022: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सेलेक्शन ने आईबीपीएस आरआरबी परीक्षा 2022 का प्रोविजनल रिजल्ट जारी कर दिया है. छात्र ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं.

विज्ञापन

IBPS RRB PO Final Result 2022: आईबीपीएस आरआरबी रिजल्ट 2022 की प्रोविजनल लिस्ट कार्यालय सहायक, अधिकारी स्केल I, II और III पदों के लिए जारी की गई है. प्रोविजनल लिस्ट 1 जनवरी से 31 जनवरी, 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी.

रिजल्ट चेक करने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें

नतीजे देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी ibps.in पर.

यहां होमपेज पर आईबीपीएस आरआरबी रिजल्ट 2022 प्रोविजनल एलॉटमेंट लिस्ट नाम का लिंक दिया होगा. उस पर क्लिक करें.

ऐसा करते ही एक नया पेज खुलेगा इस पेज पर आपको अपने लॉगिन डिटेल्स डालने होंगे. डिटेल डालें और सबमिट का बटन दबा दें.

ऐसा करते ही आपका रिजल्ट कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगा.

यहां से इसे चेक करें, डाउनलोड करें और चाहें तो प्रिंट भी निकाल सकते हैं.

ये प्रिंट संभालकर रख लें, ये आगे काम आएगा.

परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही जाएं.

ये भी जान लें कि वे कैंडिडेट्स जिनका नाम प्रोविजनल एलॉटेड लिस्ट या रिजर्व लिस्ट में नहीं है उन्हें सीआरपी आरआरबी – XI के आगे के प्रॉसेस का हिस्सा नहीं बनाया जाएगा.

ऐसे अभ्यर्थियों को नहीं मिलेगा मौका

बता दें कि जिन उम्मीदवारों का प्रोविजनल लिस्ट या रिजर्व लिस्ट में नाम नहीं है उन्हें सीआरपी आरआरबी-इलेवन के तहत किसी भी आगे की प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा. इससे जुड़ें अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकारिक साइट देख सकते हैं.

जानें क्या है ग्रामीण बैंक

क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRB) की स्थापना 26 सितंबर, 1975 को प्रख्यापित अध्यादेश और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक अधिनियम, 1976 के प्रावधानों के तहत वर्ष 1975 में की गई थी. क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक वित्तीय संस्थान हैं जो कृषि और अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के लिये पर्याप्त ऋण सुनिश्चित करते हैं. क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक ग्रामीण समस्याओं से परिचित होने के साथ सहकारी विशेषताओं और वाणिज्यिक बैंक की व्यावसायिक एवं वित्तीय संसाधनों को जुटाने की क्षमता का विस्तार करतें हैं. वर्ष 1990 के दशक में सुधारों के बाद सरकार ने वर्ष 2005-06 में समेकन कार्यक्रम शुरू किया जिसके परिणामस्वरूप RRB की संख्या वर्ष 2005 में 196 से घटकर वित्त वर्ष 2021 में 43 हो गई और इन 43 RRBs में से 30 ने शुद्ध लाभ प्रदान किये.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola