HBSE 12th Result 2022 Live: हरियाणा बोर्ड12वीं का रिजल्ट जारी, 87.08% पास, टॉप 3 में तीनों लड़कियां
HBSE 12th Result 2022 Live: HBSE कक्षा 12वीं के परिणाम आज यानी 15 जून, 2022 को दोपहर घोषित कर दिए गए. उम्मीदवार BSEH की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर अपने कक्षा 12वीं के रिजल्ट चेक कर सकेंगे. रिजल्ट से संबंधित सभी तरह के लेटेस्ट अपडेट के लिए यहां जुड़े रहें.
HBSE 12th Result 2022: ऑफिशियल वेबसाइट पर 5 बजे एक्टिव होगा लिंक
हरियाणा बोर्ड 12वीं की मार्कशीट शाम 5 बजे जारी करेगा. लेकिन परिणामों की घोषणा हो चुकी है. कुल 87.08% छात्रों ने परीक्षा पास की है. छात्र अपनी डिटेल मार्कशीट bseh.org, शाम 5 बजे से ऑनलाइन प्राप्त करेंगे. अंकों की जांच के लिए उन्हें अपने रोल नंबर की आवश्यकता होगी.
HBSE 12th Result 2022: सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत 85.46 फीसदी
सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत 85.46 फीसदी, निजी स्कूलों का 89.72% है. ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 87.71 प्रतिशत है, जबकि शहरी क्षेत्र के छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 85.96% है.
HBSE 12th Result 2022: लड़कियां अव्वल
वरिष्ठ माध्यमिक परीक्षा में बैठने वाले 2,45,685 उम्मीदवारों में से 2,13,949 उत्तीर्ण हुए हैं और 23,604 उम्मीदवारों को कंपार्टमेंट मिला है. लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है. कुल 1,06,102 लड़कियां पास हुई हैं और 8,693 को कंपार्टमेंट मिला है. लड़कियों का पास प्रतिशत 90.51 है. लड़कों में 1,07,847 पास हुए और 1,4911 को कंपार्टमेंट मिला. उनका पास प्रतिशत 83.96 प्रतिशत है.
HBSE 12th Result 2022: हरियाणा बोर्ड के पिछले सालों का रिजल्ट
2022 — 87.08%
2021 — 100%
2020 — 80.34%
2019 — 74.48%
2018 — 63.84%
HBSE 12th Result 2022: ये हैं टॉपर
इस साल लड़कियों ने टॉप थ्री रैंक हासिल की है. परीक्षा देने वाले कुल 2,45,685 छात्रों में से 2,13,949 उत्तीर्ण हुए हैं. पास प्रतिशत 87.08 प्रतिशत है. केसीएम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की काजल ने 498 अंक प्राप्त करके पहला स्थान हासिल किया, उसके बाद एसडी गर्ल्स कॉलेज से मुस्कान और बाना श्रवणनाथ सीनियर सेकेंडरी स्कूल की साक्षी ने 496 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया. तीसरा स्थान टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की श्रुति ने और बाल विद्या निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल की पूनम ने 495 अंक हासिल कर पाएं हैं.
HBSE 12th Result 2022:ऑफिशियल वेबसाइट पर 5 बजे एक्टिव होगा लिंक
एचबीएसई ने 12 वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं, लेकिन छात्रों के लिए लिंक शाम 5 बजे एक्टिव होंगे परीक्षा देने वाले सभी छात्रों bseh.org पर अपने रिजल्ट चेक कर सकेंगे. इस साल पास प्रतिशत 87.08 फीसदी है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए