GATE Exam 2023: इस दिन से खुलेगा गेट एप्लीकेशन फॉर्म के लिए करेक्शन विंडों, यहां देखें डिटेल्स
Published by : Shaurya Punj Updated At : 07 Feb 2024 12:12 PM
GATE Exam 2023: गेट परीक्षा एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा है जो भारत में राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न इंजीनियरिंग और विज्ञान पोस्ट ग्रेजुएट विषयों की समझ की जांच करने के उद्देश्य से आयोजित की जाती है. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर 8 नवंबर, 2022 को GATE 2023 के लिए आवेदन सुधार विंडो खोलेगा.
GATE Exam 2023: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर 8 नवंबर, 2022 को GATE 2023 के लिए आवेदन सुधार विंडो खोलेगा. आवेदन फॉर्म में सुधार करने के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट https://gate.iitk.ac.in/important पर विजिट कर सकेंगे. इस साल गेट परीक्षा का आयोजन आईआईटी कानपुर के द्वारा किया जाएगा.
आवेदन सुधार प्रक्रिया चार नवंबर से शुरू होनी थी. जिन उम्मीदवारों ने गेट परीक्षा (GATE 2023) पंजीकरण और आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली है, वे गेट परीक्षा (GATE 2023) की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं, यदि वे भरे हुए आवेदन पत्र में कोई बदलाव करना चाहते हैं. संपादन विंडो के दौरान परिवर्तन करने के लिए गेट परीक्षा (GATE 2023) आवेदन पत्र के कुछ क्षेत्र खुले रहेंगे. गेट 2023 आवेदन संशोधन विंडो आधिकारिक वेबसाइट -gate.iitk.ac.in पर उपलब्ध होगी.
स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gate.iitk.ac.in. पर जाएं.
स्टेप 2- “GATE 2023 registration” लिंक पर क्लिक करना होगा.
स्टेप 3- लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.
स्टेप 4- आवेदन फॉर्म में एडिट करें.
स्टेप 5- एक बार हो जाने के बाद सबमिट पर क्लिक करें.
स्टेप 6- कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी रखें.
गेट एप्लीकेशन करेक्शन प्रक्रिया के दौरान, उम्मीदवार गेट 2023 आवेदन पत्र में अपना नाम, जन्म तिथि, लिंग, श्रेणी, पता, कॉलेज विवरण, माता-पिता या अभिभावकों का विवरण, परीक्षा पेपर, अतिरिक्त परीक्षा पेपर, मौजूदा पेपर और परीक्षा शहर सहित डॉक्यूमेंट्स में बदलाव कर सकते हैं. आवेदकों को GATE 2023 आवेदन पत्र में किए गए बदलाव के लिए शुल्क का भुगतान करना होगा.
गेट परीक्षा (GATE Exam) एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा है जो भारत में राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न इंजीनियरिंग और विज्ञान पोस्ट ग्रेजुएट विषयों की समझ की जांच करने के उद्देश्य से आयोजित की जाती है. गेट परीक्षा (GATE Exam) एग्जाम उच्च शिक्षा विभाग, मानव संसाधन विकास मंत्रालय (MHRD), भारत सरकार और राष्ट्रीय समन्वय बोर्ड (NCB) द्वारा आयोजित की जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










