CUET UG Result 2024 Declared: जारी हुआ सीयूईटी यूजी का परिणाम, ऐसे करें चेक

CUET UG Result 2024 Declared
CUET UG Result 2024 Declared: एनटीए ने जारी किया सीयूईटी यूजी परीक्षा का परिणाम, जानें कैसे आसानी से आप देख सकते हैं अपना रिजल्ट.
CUET UG Result 2024 Declared: एनटीए ने आज सीयूईटी यूजी परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है, बता दें कि इस साल 13 लाख से भी ज्यादा उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे और अब आखिरकार काफी विलंब के बाद इस परीक्षा के परिणाम जारी हो चुके हैं, ऐसे में जानें कैसे आसानी से देख सकते हैं आप अपना परिणाम.
इस दिन परिणाम घोषित होने की थी सूचना
CUET UG परीक्षा का परिणाम को लेकर पहले ये जानकारी सामने आई थी कि वह 30 जून को जारी होने वाला था लेकिन किन्हीं कारणों के वजह से रिजल्ट नहीं आ पाया, इसके बाद उम्मीदवार परिणामों को लेकर काफी परेशान थे क्योंकि निजी यूनिवर्सिटियों ने अपने एडमिशन शुरू कर दिए थे और सभी उम्मीदवारों को यह डर था कि अगर उन्हें अपने सीयूईटी स्कोर से एडमिशन नहीं मिला तो वो इन कॉलेजों में भी एडमिशन नहीं ले पाएंगे और उनका पूरा साल बर्बाद हो जाएगा. इस वजह से कई छात्रों ने रिजल्ट का इंतजार न करते हुए अन्य निजी यूनिवर्सिटियों में एडमिशन ले लिया. बीते दिन सीयूईटी यूजी का फाइनल आंसर की जारी हुआ था और तब से छात्रों को बेसब्री से परिणामों का इंतजार था.
How To Check CUET UG Result: कैसे चेक करें सीयूईटी यूजी का परिणाम?
1. सबसे पहले exam.nta.ac.in के वेबसाइट पर जाएं.
2. होम पेज पर जाने के बाद CUET UG के ऑप्शन पर क्लिक करें.
3. आपको अपने स्क्रीन पर एक नया पेज दिखेगा, उसमें अपनी आवेदन संख्या और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें.
4. अपने डिटेल्स भरने के बाद सबमिट पर क्लिक करें.
5. आपका परिणाम आप के स्क्रीन पर आ जाएगा.
6. रिजल्ट देखने के बाद उसे डाउनलोड कर के अपने पास रख लें.
कैसी होती है CUET UG परीक्षा में मार्किंग स्कीम?
CUET UG की परीक्षा में आपको हर सही जवाब के लिए 5 अंक मिलते हैं वहीं हर गलत उत्तर पर एक अंक की निगेटिव मार्किंग होती है. अगर आप किसी प्रश्न को अटेम्प्ट नहीं करते तो उसके लिए किसी प्रकार की निगेटिव मार्किंग नहीं होती है. वह प्रश्न शून्य अंकों का माना जाता है.
Also Read: Sarkari Naukri: SSC में स्टेनोग्राफर की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी
Career Trending Videos:
Also Read: BPSC TRE 3.0 शिक्षक की भर्ती परीक्षा तीसरे चरण का रिजल्ट 31 जुलाई तक हो सकता है घोषित
Also Read: Sarkari Naukri: भारतीय रेलवे में 10,884 पदों पर जल्द होगी नियुक्ति
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




