Sarkari Naukri: SSC में स्टेनोग्राफर की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी

Published by : Vishnu Kumar Updated At : 27 Jul 2024 9:22 AM

विज्ञापन

SSC Exam 2024

कर्मचारी चयन आयोग में स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, आवेदन करने की प्रक्रिया 26 जुलाई यानि आज से शुरू कर दी जाएगी, आवेदन की अंतिम तिथि 24 अगस्त तय की गई है.

विज्ञापन

Sarkari Naukri For SSC Stenographer: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से स्टेनोग्राफर की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी करने जा रहा है. जिसके तहत विभिन्न मंत्रालयों/ विभागों/ संगठनों सहित अन्य पदों पर भर्ती की जानी है. इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि 26 जुलाई यानि आज से शुरू कर दी जाएगी.

विस्तार में

सरकारी नौकरी के इच्छूक उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि कर्मचारी चयन आयोग (SSC) के द्वारा स्टेनोग्राफर की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है, जिसके तहत स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और ग्रेड डी के पदों पर भर्ती की जानी है. इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया 26 जुलाई यानि आज से शुरू कर दी जाएगी. योग्य उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 24 अगस्त निर्धारित की गई है. यह भर्ती देश के विभिन्न मंत्रालयों/ विभागों और संगठनों के लिए की जाएगी.

पात्रता मापदंड

योग्यता – वे उम्मीदवार जो इस भर्ती परीक्षा में शामिल होना चाह रहे हैं, उन उम्मीदवारों को 12वीं कक्षा पास होना आवश्यक है.

आयु सीमा- 18 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होना चाहिए. वहीं जो उम्मीदवार ग्रेड डी के लिए आवेदन करना चाह रहे हैं उन उम्मीदवारों का उम्र 18 से 27 वर्ष के बीच होना आवश्यक है.

भर्ती विवरण

परीक्षा का नामकर्मचारी चयन आयोग (SSC)
पद ग्रेड सी और ग्रेड डी
आवेदन शुरू करने की तिथि 26 जुलाई से
आवेदन की अंतिम तिथि 24 जुलाई तक
योग्यता 12 वीं कक्षा

परीक्षा पैटर्न

  • सामान्य बुद्धि एवं तर्क
  • अंग्रेजी भाषा
  • सामान्य जागरुकता

आवेदन कैसे करें-

  1. सबसे पहले SSC के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
  2. इसके बाद दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
  3. आवेदन पत्र में दिए गए सभी विवरणों को सावधानी पूर्वक भरें.
  4. अपने फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और प्रासंगिक प्रमाणपत्र सहित आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें.
  5. अंतिम में आवेदन शुल्क का भुगतान करें.6. सफलतापूर्वक जमा करने के बाद भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट लें.

ALSO READ – Sarkari Naukri : रेलवे में जुनियर इंजीनियर की भर्ती के लिए बंपर वैकेंसी जारी, 30 जुलाई से कर सकते हैं अप्लाई

ALSO READ- ITBP : इंडो तिब्बती बॉर्डर पुलिस में सब-इंस्पेक्टर हिंदी ट्रांसलेटर की भर्ती जारी, 28 जुलाई से होंगे आवेदन शुरू

विज्ञापन
Vishnu Kumar

लेखक के बारे में

By Vishnu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola