Sarkari Naukri : रेलवे में जुनियर इंजीनियर की भर्ती के लिए बंपर वैकेंसी जारी, 30 जुलाई से कर सकते हैं अप्लाई
Published by : Vishnu Kumar Updated At : 24 Jul 2024 9:20 AM
रेलवे में जूनियर इंजीनियर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए 7934 वैकेंसी जारी योग्य उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए 30 जुलाई से 29 अगस्त 2024 तक आवेदन कर सकते हैं.
रेलवे में जूनियर इंजीनियर की भर्ती के लिए बड़ी संख्या में वैकेंसी जारी की गई है. इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट के माध्यम से 30 जुलाई 2024 से आवेदन कर सकते हैं.
7934 पदों पर वैकेंसी जारी
वे उम्मीदवार जो रेलवे में नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है की रेलवे में जूनियर इंजीनियर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए 7934 वैकेंसी जारी की गई है. जिसमें जूनियर इंजीनियर, डिपो मैटेरियल सुपरिटेंडेंट, केमिकल सुपरवाइजर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती की जानी है. रेलवे के द्वारा जारी अधिकारिक अधिसूचना के अनुसार इस भर्ती के लिए आवेदन करने की तिथि 30 जुलाई निर्धारित कि गई है. योग्य उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए 30 जुलाई से 29 अगस्त 2024 तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन कि अंतिम तिथि 29 अगस्त 2024 तक है.
पात्रता मापदंड
वे उम्मीदवार जो इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होना चाह रहे हैं उन उम्मीदवारों को बीई, बीटेक या संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा का डिग्री होना चाहिए.
आयु सीमा- इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी की न्यूनत्तम आयु 18 वर्ष और अधिकत्तम आयु 36 वर्ष होना चाहिए. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा के अनुसार छूट प्रदान की जाएगी.
आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि फॉर्म अप्लाई करते समय अपने सभी दस्तावेजों को सावधानिपूर्वक भरने के बाद ही अंतिम में आवेदन शुल्क का भुगतान करें
| वर्ग | आवेदन शुल्क |
| सामान्य | 500 रुपये |
| ओबीसी | 500 रुपये |
| ईडब्ल्यूएस | 500 रुपये |
| एससी | 250 रुपये |
| एसटी | 250 रुपये |
| महिला | 250 रुपये |
Sarkari Naukri : भर्ती विवरण
| आवेदन शुरू करने की तिथि | 30 जुलाई से |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 29 अगस्त तक |
| कुल वैकेंसी की संख्या | 7934 |
| आयु सीमा | 18 वर्ष से 36 वर्ष |
| पद का नाम | जूनियर इंजीनियर |
आवेदन कैसे करें
- सबसे पहले RRB के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
- इसके बाद दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
- आवेदन पत्र में दिए गए सभी विवरणों को सावधानी पूर्वक भरें.
- अपने फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और प्रासंगिक प्रमाणपत्र सहित आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें.
- अंतिम में आवेदन शुल्क का भुगतान करें.6. सफलतापूर्वक जमा करने के बाद भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट लें.
ALSO READ – UKPSC : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में पॉलिटेक्निक लेक्चर की भर्ती के लिए वैकेंसी जारी, 23 जुलाई से आवेदन शुरू
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










