Accounting: कुशल ट्रेनिंग से बनें अकाउंटिंग एक्सपर्ट, बेहतर कैरियर के लिए जरूरी है स्किल डेवेलपमेंट
Published by : Shaurya Punj Updated At : 07 Oct 2022 3:34 PM
Career in Accounting: वर्तमान में सरकार द्वारा कर प्रबंधन पर विशेष फोकस करने के कारण. इनकम टैक्स और जीएसटी रिटर्न फाइलिंग की अनिवार्यता बढ़ती जा रही हैं. जिससे भारी मात्रा में अकाउंटिंग प्रोफेशनल्स की आवश्यकता को महसूस किया जा रहा है.
Career in Accounting: सामान्य तौर पर देखा जाता रहा है कि स्टूडेंट्स डिग्री को बहुत ज्यादा महत्व देते रहते हैं. निश्चित तौर पर डिग्री महत्वपूर्ण होता है. लेकिन आज के कॉरपोरेट वर्ल्ड में जब आप जॉब के लिए जाते हैं तो नियोक्ता आपसे डिग्री के साथ आपके कौशल के बारे में भी जानना चाहते हैं. अकाउंटिंग क्षेत्र में कौशल के विकास के लिए ट्रेनिंग की विशेष आवश्यकता होती है. यदि आप सुनियोजित और सुव्यवस्थित तरीके से अकाउंटिंग स्किल के विकास के लिए ट्रेनिंग प्राप्त कर लेते हैं तो यकीन मानिए आपके अकाउंटिंग सेक्टर में कैरियर को बहुत ऊंची छलांग मिलना मुमकिन है.
वर्तमान में सरकार द्वारा कर प्रबंधन पर विशेष फोकस करने के कारण. इनकम टैक्स और जीएसटी रिटर्न फाइलिंग की अनिवार्यता बढ़ती जा रही हैं. जिससे भारी मात्रा में अकाउंटिंग प्रोफेशनल्स की आवश्यकता को महसूस किया जा रहा है.अकाउंटिंग क्षेत्र में एक्सपर्ट प्रोफेशनल्स को तैयार करने के लिए स्तरीय और सुनियोजित ट्रेनिंग की विशेष तौर पर आवश्यकता होती है.
इसी तथ्य को ध्यान में रखते हुए कई शैक्षणिक संस्थान अकाउंटिंग स्किल को बेहतर करने के लिए ट्रेनिंग मॉड्यूल को विकसित कर रहे हैं. इस तरह के ट्रेनिंग पाठ्यक्रम तैयार किए जा रहे हैं जिसके माध्यम से कैंडिडेट्स को अकाउंटिंग स्किल के बारे में बहुत अच्छी प्रैक्टिकल नॉलेज प्राप्त हो सके. उदाहरण स्वरूप ई लर्निंग प्लेटफार्म टैक्स4वेल्थ ने भी इनकम टैक्स, जीएसटी, कंपनी लॉ और टैली के बारे में कई ट्रेनिंग पाठ्यक्रम को तैयार किया है. चार्टेड अकाउंटेंट हिमांशु कुमार बताते हैं कि अगर कोई अकाउंटिंग प्रोफेशनल सुव्यवस्थित ट्रेनिंग के माध्यम से समर्पित प्रयास द्वारा अपने अकाउंटिंग स्किल को विकसित कर लेता है तो उसके लिए रोजगार और स्वरोजगार के भरपूर अवसर उपलब्ध हो सकते हैं.
वर्तमान समय में कराधान क्षेत्र के अन्य विशेषज्ञ भी यहीं सलाह दे रहे हैं कि दिन प्रतिदिन कराधान सेक्टर में नियमों और प्रक्रियाओं में बदलाव आते जा रहे हैं. इसलिए एक्सपर्ट अकाउंटिंग प्रोफेशनल की आवश्यकता हर व्यवसाई या उद्यमी को पड़ रही है. इसलिए अवसर के उपलब्ध होने की स्थिति में युवाओं को अपने अकाउंटिंग स्किल को डिवेलप करने पर विशेष ध्यान देना चाहिए. इससे जहां कैरियर संवरेगा वहीं जीवन में समृद्धि भी आएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










