BPSC TRE 3.0 Result 2024: जल्द जारी होगा बीपीएससी टीआरई का रिजल्ट, देखें अपडेट
Published by : Shaurya Punj Updated At : 19 Aug 2024 2:47 PM
BPSC TRE 3.0 Result 2024 जल्द
BPSC TRE 3.0 Result 2024: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) जल्द ही बीपीएससी (BPSC ) टीआरई 3.0 परिणाम 2024 जल्द जारी करने जा रहा है.
BPSC TRE 3.0 Result 2024: बिहार टीआरई 3.0 स्कूल शिक्षक लिखित (वस्तुनिष्ठ) प्रतियोगी पुन: परीक्षा 2024 का आयोजन 19, 20, 21 और 22 जुलाई 2024 को किया गया था. इस परीक्षा में उपस्थित होने वाले हजारों उम्मीदवार अपनी योग्यता की स्थिति जानने के लिए परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. यहां जानें कब तक जारी होगा बिहार टीआरई 3.0 का रिजल्ट
BPSC 70th Exam 2024: बीपीएससी परीक्षा की कर रहे हैं तैयारी, तो यहां जान लें क्या है सेलेक्शन प्रोसेस
BPSC Vacancy 2024: बिहार में होने वाली है बंपर पदों पर बहाली, जानें डिटेल्स
कब तक जारी होगा बिहार टीआरई 3.0 का रिजल्ट ?
उम्मीद है कि बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) सितंबर 2024 में BPSC TRE 3.0 परिणाम 2024 जारी करेगा. आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर आधिकारिक रूप से जारी होने के बाद रिजल्ट लिंक शेयर किया जाएगा.
बिहार टीआरई 3.0 परीक्षा पास करने के लिए क्या है क्वालिफाइंग मार्क्स ?
सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए बीपीएससी शिक्षक कट-ऑफ अंक उत्तीर्ण होने के लिए न्यूनतम 40% की आवश्यकता है, जबकि पिछड़ा और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 36.5% की आवश्यकता है. एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों, जिनमें एससी और एसटी महिलाएं शामिल हैं, को 32% अंक प्राप्त करने होंगे.
बिहार में होने वाली है बंपर बहाली
बिहार सरकार जल्द ही 45 विभागों में 6 लाख से ज्यादा सरकारी नौकरियों की घोषणा की जा सकती है. आपको बता दें जल्द ही शिक्षा, कृषि, और पंचायती राज जैसे विभागों कि नियुक्ति निकाली जा सकती है. पिछले दिनों बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गांधी मैदान में संबोधन के कहा था कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले 10 लाख युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य रखा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










